पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने आईसीसी को विश्व कप का और ज्यादा प्रचार प्रसार करने की दी सलाह
भारत में फुटबॉल का खेल बहुत अधिक लोकप्रिय नहीं है। भले ही हमारे देश के लोग फुटबॉल में रुचि ना लेते हो मगर हमारे देश के फुटबॉलर जरूर क्रिकेट में रुचि लेते हैं। भारत देश में क्रिकेट एक धर्म की तरह माना जाता है और भारत की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को भगवान का दर्जा भी दिया जाता है। हाल ही में पूर्व भारतीय फुटबॉलर रह चुके बाइचुंग भूटिया ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में आईसीसी को एक सलाह दी हैं। बाइचुंग भूटिया ने आईसीसी को सलाह देते हुए कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को विश्व कप के प्रचार-प्रसार पर और ज्यादा ध्यान देना चाहिए। क्योंकि मुझे विश्व कप एशिया की टीमों पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका जैसी टीमों का टूर्नामेंट लगता है।
धोनी को जबरदस्ती बनाया जा रहा निशाना
आईसीसी को सलाह देते हुए इस पूर्व भारतीय फुटबॉलर ने यह भी कहा कि विश्वकप मुझे पूरी तरह से दक्षिण एशिया कप लगता है। क्योंकि अभी तक खेल रही एशिया की चार टीमों के अलावा अब पिछले 10 सालों में नेपाल और भूटान की टीमें भी इसके लिए क्वालीफाई करने लगी हैं। उन्होंने धीमी बल्लेबाजी के कारण लगातार आलोचना झेल रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि विश्व कप के दौरान लोग किसी बलि के बकरे को ढूंढ रहे हैं। ऐसे में उन्हें धोनी आसान निशाना नजर आ रहे हैं। अगर अब तक के प्रदर्शन को देखा जाए तो धोनी ने विश्वकप में भी अच्छा प्रदर्शन ही किया है।
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय टीम
2 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के लावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



