गोवा सीएम मनोहर पर्रिकरBreaking News politics लोकसभा 2019 

दिग्गज भाजपा नेता और गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर का हुआ देहांत

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का रविवार, 17 जनवरी को एक साल तक अग्नाशय के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 63 साल की आयु के थे|

गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर की तबीयत शनिवार को खराब हो गई थी , 16 मार्च को तटीय राज्य में पार्टियों के बीच राजनीतिक गतिविधियों की हलचल पैदा हो गई थी। वह एक अग्नाशय के कैंसर (पैंक्रिअटिक कैंसर) से पीड़ित थे|

पूर्व रक्षा मंत्री गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर, जो एक वर्ष से अधिक समय से अग्नाशय की बीमारी से जूझ रहे थे, का 63 वर्ष की आयु में पणजी में उनके घर पर निधन हो गया। पूर्व रक्षा एवं गोवा सीएम अस्पताल में और बाहर लगातार अपना करवत्या निर्वाहन करते हुए संघर्ष कर रहे थे| पिछले साल फरवरी से मुंबई, दिल्ली और न्यूयॉर्क भी उन्हें इलाज हेतु लेजाया गया। इससे पहले आज, उनके कार्यालय ने ट्वीट किया कि श्री पर्रिकर “अत्यंत गंभीर हालत में है”।

तीन बार के मुख्यमंत्री ने जनवरी में कहा था कि वह “मेरी अंतिम सांस तक गोवा की सेवा करेंगे।” श्री पर्रिकर 2016 में रक्षा मंत्री थे, जब भारत ने जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले के बाद नियंत्रण रेखा के पार आतंकी लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर ने, हाल के महीनों में, नाक में ट्यूब के साथ सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दिखाई थी, जो उनकी कमज़ोरी में भी ज़िंदादिली को दिखा रही थी|

श्री पर्रिकर ने एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया, जिसे गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP), और गोवा में तीन स्वतंत्र विधायक ने समर्थन दिया था। उनकी मृत्यु राज्य को एक संकट में छोड़ देती है, जैसा कि कांग्रेस ने गोवा के राज्यपाल को “अल्पसंख्यक” सरकार को खारिज करने, और उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के लिए लिखा है इस स्तिथि में राज्य में एक शून्यता दिखाई देने लगी है जैसा कि जयललिता की निधन के बाद से तमिलनाडु में दिखाई दिया|

उनके निधन पर प्रधानमन्त्री समेत राष्ट्रपति की ओर से गहरा शोक जताया गया है और पूरा देश विस्मय और शोक की लहर में जा चुका है|

इंडिया अलाइव की पूरी टीम और स्वयं मैं देश के राष्ट्रवादी नेता और राजनितिक सुचिता के प्रतीक स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर की श्वेतामता को शत-शत नमन करते है|

लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
दिग्गज भाजपा नेता और गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर का हुआ देहांत
Article Name
दिग्गज भाजपा नेता और गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर का हुआ देहांत
Description
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का रविवार, 17 जनवरी को एक साल तक अग्नाशय के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 63 साल की आयु के थे|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment