निर्मला सीतारमण ने कहा- “मोदी जी ने वह किया जो मनमोहन जी नहीं कर पाए”
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पश्चिम बंगाल में एक सभा को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की तुलना करते हुए कहा है कि “मोदी जी ने वह किया जो मनमोहन जी नहीं कर पाए थे।” दरअसल निर्मला सीतारमण ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए यह बात कही है।
कोलकाता में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर भी जताई नाराज़गी –
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण इस समय कोलकाता में हैं और उन्होंने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सब कुछ जानता है लेकिन फिर भी वह अंजान बने रहने की कोशिश करता है। इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने वो कदम उठाया जो मनमोहन सिंह जी नहीं उठा पाए।
निर्मला सीतारमण ने कहा है कि – अगर आप (पाकिस्तान) आतंकवाद के खिलाफ हैं तो आप इसे क्यों नहीं हटाते हैं? इसीलिए मोदी जी ने वह किया जो मनमोहन सिंह जी ने नहीं किया।”
निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान को आगे भी आड़े हाथों लिया और कहा कि पाकिस्तान बार-बार सुबूत की मांग करता है लेकिन जब उसे सबूत मुहैया कराया जाता है तो वह कार्यवाही करने से मुंह मोड़ लेता है यही वजह है कि अब पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब देने से ही बात बनने वाली है।
निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि – हमने पाकिस्तान को 2008 में सबूत दिया लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया, जैश- -ए-मोहम्मद ने खुद ही पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली, इसके अलावा आपको और क्या चाहिए ? कार्रवाई करें ! हमने कार्रवाई की, पाकिस्तान को भी कार्रवाई करनी चाहिए।”
गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में आत्मघाती हमले के कारण 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद भारत ने बालाकोट मे घुसकर एयर स्ट्राइक भी की। इस हमले की जिम्मेदारी स्वयं जैश ए मोहम्मद ने ली लेकिन फिर भी पाकिस्तान ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की।
हाल ही में चीन के द्वारा अभी तो का इस्तेमाल करके जैसे मोहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर को भी बचा लिया गया जिसकी वजह से कोलकाता में संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
निर्मला सीतारमण ने कहा- "मोदी जी ने वह किया जो मनमोहन जी नहीं कर पाए"
Description
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पश्चिम बंगाल में एक सभा को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की तुलना करते हुए कहा है कि "मोदी जी ने वह किया जो मनमोहन जी नहीं कर पाए थे।" दरअसल निर्मला सीतारमण ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए यह बात कही है।
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


