मौलाना मसूद अजहर पर फ्रांस करेगा अब यह कार्यवाही
मौलाना मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख है। आतंकवाद की दुनिया में मौलाना मसूद अजहर एक कुख्यात आतंकवादी के रूप में चर्चित हो चुका है, लेकिन चीन ने लगातार अपनी कायरता चौथी बार भी दिखाई और वीटो का इस्तेमाल करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मौलाना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होने से बचा लिया था, लेकिन फ्रांस ने अब मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ कड़ा रुख इख्तियार कर लिया है।
ज़ब्त होंगी मौलाना मसूद अज़हर की संपत्तियां –
चीन के द्वारा वीटो का इस्तेमाल किए जाने से फ्रांस ने हमेशा से नाराजगी जताई थी लेकिन इस बार फ्रांस ने यह साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया था कि अगर चीन भी तो का इस्तेमाल करता है तो फ्रांसिस के खिलाफ दूसरा विकल्प अपना आएगा और मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ कार्यवाही करेगा और फ्रांस ने बहुत कम समय में कड़ा रुख इख्तियार करते हुए यह घोषणा कर दी है कि मौलाना मसूद अजहर की संपत्तियां जब तक की जाएंगी।
मसूद अजहर की संपत्तियों को ज़ब्त करने के संबंध में फ्रांस के द्वारा अधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दी गई है। इस संबंध में फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय, विदेश और वित्त मंत्रालय के एक संयुक्त आदेश को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित भी किया गया है। भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्ज़ेंडर ज़ीग्लर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है, और संयुक्त बयान जारी किया है।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के लिए फ्रांस ही प्रस्ताव लेकर आया था, जबकि फ्रांस के इस प्रस्ताव को अमेरिका और ब्रिटेन का भी समर्थन प्राप्त था। लेकिन चीन ने फ्रांस के प्रस्ताव पर वीटो का इस्तेमाल कर दिया। जिसके बाद मसूद अजहर वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से बच गया था। फिलहाल फ्रांस के द्वारा लिया गया यह फैसला भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
मौलाना मसूद अजहर पर फ्रांस करेगा अब यह कार्यवाही
Description
मौलाना मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख है। आतंकवाद की दुनिया में मौलाना मसूद अजहर एक कुख्यात आतंकवादी के रूप में चर्चित हो चुका है
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


