उमा भारती ने सपा-बसपा गठबंधन पर कसा तंज
लोकसभा चुनाव जल्द ही शुरू होने वाला है और नेताओं की बयानबाजी भी काफी तेजी से चर्चा का विषय बनने वाली है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती का सपा बसपा गठबंधन पर एक बयान आया है जो काफी तंज भरा है। उमा भारती ने इशारों इशारों में मायावती और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को आड़े हाथों लेकर एक बयान दिया है।
उमा भारती ने कहा – “मायावती को मैं बचा लूंगी”
उमा भारती ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन को लेकर एक बयान दिया है और इस बयान में उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता एक बार फिर मायावती पर हमला करा सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो मायावती मेरा नंबर अपने पास रखें मैं उन्हें बचाने के लिए जरूर आऊंगी।
उमा भारती ने बयान दिया है कि ” जब गेस्ट हाऊस में मायावती पर हमला हुआ था तब ब्रह्म दत्त द्विवेदी वहां मौजूद थे।
अब वो नहीं हैं तो मैं हूं। जैसे ही उन पर कोई संकट आए तो मेरा मोबाइल नंबर रखें और तुरंत मुझे फोन करें।समाजवादी पार्टी के लोग उन पर जरूर हमला करेंगे।” दरअसल मायावती जब समाजवादी पार्टी खिलाफ कभी भी बोलती थीं तो वह हमेशा गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करती थीं जो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया था।
लेकिन चुनाव लड़ने के लिए इस बार समाजवादी पार्टी के साथ मायावती ने गेस्ट हाउस कांड को दरकिनार करके गठबंधन कर लिया, जिस पर उमा भारती ने तंज कसा है।
गौरतलब है कि 2 जून 1995 में मीराबाई स्टेट गेस्ट हाउस में मायावती ठहरी हुई थीं। इस दौरान भीड़ ने गेस्ट हाउस को घेर लिया कहा जाता है कि जहां पर समाजवादी कार्यकर्ताओं के कई बड़े चेहरे भी मौजूद थे और इस बीच मायावती के कमरे के दरवाजे को भी तोड़ने की कोशिश की गई थी।
घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी और लाल जी टंडन मौके पर पहुंचे थे और मायावती को वहां से बाहर निकाला था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
उमा भारती ने सपा-बसपा गठबंधन पर कसा तंज
Description
उमा भारती का सपा बसपा गठबंधन पर एक बयान आया है जो काफी तंज भरा है। भारती ने इशारों इशारों में मायावती और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को आड़े हाथों
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


