शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएंFeatured Article mythology Opinion Trending हिन्दी लेख 

शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएं और महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी मनोकामना पूरी करे

हिन्दू धर्म के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार सोमवार यानि चार मार्च को मनाया जाएगा। अब ये तो सब को मालूम है कि सोमवार का दिन तो वैसे भी भोलेनाथ को ही समर्पित होता है। यही वजह है कि इस बार महाशिवरात्रि का त्यौहार बेहद खास होगा। इसलिए अगर आप चाहते है कि भोलेनाथ आपकी मनोकामना पूरी करे तो शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएं और अपनी मनोकामना शिव जी को बता दे। जी हां इससे यक़ीनन शिव जी आपकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे। बता दे कि आप अपनी मनोकामना के अनुसार शिव जी को फूल चढ़ा सकते है।

शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएं

शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएं..

http://गणेश जी का कटा मस्तक शिव जी ने इस गुफा में रखा था

जैसे कि लाल और सफेद आंकड़े के फूलो से शिव जी का पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वही अगर शिव जी का पूजन चमेली के फूलो से किया जाएँ तो इससे आपको बेहतरीन वाहन जैसे कि कार आदि का सुख मिल सकता है। यहाँ तक कि अगर शिव जी का पूजन अलसी के फूलो से किया जाएँ तो इससे व्यक्ति विष्णु जी का प्रिय बन जाता है और ऐसे में व्यक्ति के पाप भी कम हो जाते है। इसके इलावा शमी वृक्ष के पत्तो से पूजन करने से धन की प्राप्ति होती है। गौरतलब है कि बेला के फूलो से पूजन करने से सुंदर पत्नी की प्राप्ति होती है। वही अगर जूही के फूलो से शिव जी का पूजन किया जाएँ तो घर में अन्न की कमी नहीं होती।

इसके इलावा अगर कनेर के फूलो से पूजन किया जाएँ तो मनचाहा वरदान मिलता है। इसके साथ ही अगर आप जीवन में सुख चाहते है तो हरसिंगार के फूल शिव जी पर चढ़ा दे। बता दे कि धतूरे के फूलो से पूजन करने से संतान की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि लाल डंठलवाला धतूरा लेकर अगर शिव जी का पूजन किया जाएँ तो इससे धन लाभ होता है। वही अगर दूर्वा के फूलो से शिव जी का पूजन किया जाएँ तो इससे उम्र में वृद्धि होती है। अब ये आपको तय करना है कि आपको इनमे से अपनी कौन सी मनोकामना पूरी करनी है।

जी हां कल महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएं और अपनी किसी भी मनोकामना को पूरा करने का वरदान पाएं।

धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएं और महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी मनोकामना पूरी करे  India Alive
Article Name
शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएं और महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी मनोकामना पूरी करे India Alive
Description
अगर आप चाहते है कि भोलेनाथ आपकी मनोकामना पूरी करे तो शिवलिंग पर इच्छानुसार फूल चढ़ाएं और अपनी मनोकामना शिव जी को बता दे। जी हां इससे यक़ीनन शिव जी आपकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment