वर्ष 2023 का पहला प्रदोष व्रत आज, ये रहेगा पूजा का मुहूर्त, जानियेंInteresting Knowledge mythology 

वर्ष 2023 का पहला प्रदोष व्रत आज, ये रहेगा पूजा का मुहूर्त, जानियें

हिंदू धर्म में बहुत से व्रत बने है जिनका अपना अलग-अलग महत्व होता है। वहीं, बात करें प्रदोष व्रत की तो इसका हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। कहते हैं इस व्रत को करने से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्राप्त होती है। जहां वर्ष 2023 का पहला प्रदोष व्रत पड़ रहा है। जो इस वर्ष पड़ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि महीने में 2 बार प्रदोष व्रत आता है। ये व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। 2023 का पहला प्रदोष व्रत 4 जनवरी को रखा जाएगा। बता दें कि ये बुध प्रदोष व्रत होगा।

यह है पूजा करने का शुभ मुहूर्त

हालांकि, 4 जनवरी को बुध प्रदोष व्रत है। जहां पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 21 मिनट तक है। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 3 जनवरी को रात 10 बजकर 1 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 4 जनवरी को रात 12 बजे होगी।

ये होते है लाभ

क्या आप ये जानते है कि रविवार प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति को लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। सोमवार प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मंगलवार प्रदोष व्रत करने से हर तरह के रोगों से मुक्ति मिल जाती है और स्वास्थ सम्बन्धी समस्याएं नहीं होती। बृहस्पतिवार प्रदोष व्रत करने से शत्रुओं का नाश होता है और शुक्रवार प्रदोष व्रत करने से जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होती है और दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है मान्यताओं अनुसार शनिवार के दिन प्रदोष व्रत करने से संतान प्राप्ति की चाह पूरी होती है।

Related posts

Leave a Comment