माधुरी का पहला प्यारBollywood Entertainment Featured Article Interesting हिन्दी लेख 

माधुरी का पहला प्यार था यह बॉलीवुड एक्टर, करना चाहती थी इस एक्टर से शादी

इसमें कोई दोराय नहीं कि माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सफल और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। हालांकि आज हम उनके अभिनय के बारे में नहीं बल्कि उनकी निजी लाइफ के बारे में आपको कुछ खास बातें बताने वाले है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि कौन सा एक्टर माधुरी का पहला प्यार था और इन दोनों का रिश्ता असल में कैसे टूटा। आपको जान कर हैरानी होगी कि शादी से पहले माधुरी दीक्षित संजय दत्त से बेहद प्यार करती थी। यहाँ तक कि संजय दत्त के प्यार के लिए वह अपने माता पिता से बहस तक कर बैठी थी।

माधुरी का पहला प्यार

माधुरी का पहला प्यार..

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा वह संजय दत्त से शादी भी करना चाहती थी। मगर अफ़सोस कि इन दोनों के बीच कुछ ऐसी गलतफहमियां हो गई, जिसके कारण इन दोनों का रिश्ता टूट गया। दरअसल जब माधुरी दीक्षित को यह बात पता चली कि संजय दत्त पहले से शादीशुदा है तब उन्हें काफी बड़ा धक्का लगा था। इसके इलावा संजय दत्त का नाम कई गैर क़ानूनी चीजों के साथ भी जुड़ चुका था।

यही वजह है कि माधुरी की बहन ने उन्हें अमेरिका भेजने का फैसला किया, ताकि वह संजय दत्त से दूर रह सके। बता दे कि अपने परिवार के लिए माधुरी ने न केवल संजय से किनारा कर लिया बल्कि उनके साथ फिर कभी कोई फिल्म भी नहीं की। वही दूसरी तरफ अमेरिका जाने के बाद उनकी मुलाकात डॉक्टर नेने से हुई। उन्होंने डॉक्टर नेने को पसंद कर लिया और फिर इन दोनों की शादी हो गई।

अब यूँ तो संजय दत्त माधुरी दीक्षित का पहला प्यार थे, लेकिन आज माधुरी दीक्षित अपने पति और परिवार के साथ काफी खुशहाल जीवन बीता रही है और बेहद खुश है। 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
माधुरी का पहला प्यार था यह बॉलीवुड एक्टर, करना चाहती थी इस एक्टर से शादी  India Alive
Article Name
माधुरी का पहला प्यार था यह बॉलीवुड एक्टर, करना चाहती थी इस एक्टर से शादी India Alive
Description
जी हां आज हम आपको बताएंगे कि कौन सा एक्टर माधुरी का पहला प्यार था और इन दोनों का रिश्ता असल में कैसे टूटा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment