श्रीदेवी की पहली बरसी के लिए बोनी कपूर कर रहे है बेहद खास तैयारी
ये तो सब जानते है कि पिछले साल बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी चौबीस फरवरी को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गई थी। ऐसे में श्रीदेवी के निधन को जल्दी ही एक साल पूरा होने वाला है। बता दे कि श्रीदेवी की पहली बरसी के लिए उनके पति बोनी कपूर कुछ खास तैयारियां कर रहे है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उनकी पहली बरसी की पूजा चेन्नई में ही की जाएगी। दरअसल तिथि के अनुसार श्रीदेवी की बरसी चौदह फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के दिन ही मनाई जाएगी। हालांकि ये बात अलग है कि श्रीदेवी के निधन के सदमे को आज तक उनका परिवार भुला नहीं पाया है। वैसे हम आपको बता दे कि श्रीदेवी की बरसी के लिए पूरा कपूर परिवार तैयारियां कर रहा है।

श्रीदेवी की पहली बरसी..
वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों यानि जाह्नवी और ख़ुशी के साथ मिल कर श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए एक खास पूजा करने वाले है। जी हां इस पूजा का पूरा आयोजन चेन्नई में यानि श्रीदेवी के मायके में किया जाएगा। इसके इलावा इस पूजा में बोनी कपूर के परिवार के साथ साथ कुछ करीबी रिश्तेदार भी शामिल रहेंगे। दरअसल श्रीदेवी का निधन तो पिछले साल की चौबीस फरवरी को दुबई में हुआ था, लेकिन ज्योतिष तिथि के अनुसार उनकी पहली बरसी चौदह फरवरी को ही मनाई जाएगी। बता दे कि पिछले साल बोनी कपूर और श्रीदेवी अपने परिवार के साथ अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में दुबई गए थे।
हालांकि शादी होने के बाद भी श्रीदेवी कुछ समय के लिए दुबई में रुकी थी। जब कि उनका बाकी परिवार वापिस मुंबई आ गया था। मगर तब शायद श्रीदेवी को ये नहीं मालूम था कि वह आखिरी बार अपने परिवार को देख रही है और आखिरी बार उनके साथ समय बीता रही है। दरअसल जब श्रीदेवी के साथ ये हादसा हुआ तब उनके साथ कोई भी नहीं था। बहरहाल जिस होटल में श्रीदेवी रुकी थी, उसी होटल के बाथरूम के बाथटब में डूब कर उनकी मौत हुई थी। जिसके कारण उनका बकायदा पोस्ट मार्टम भी किया गया था।
अब हम तो यही उम्मीद करते है कि श्रीदेवी की पहली बरसी के बाद भगवान् कपूर परिवार को इस दुःख को भुलाने की हिम्मत दे।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



