बच्चो का उज्ज्वल भविष्यEducation Environment Featured Article Interesting Knowledge Opinion हिन्दी लेख 

बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए इन बातों का रखे खास ध्यान

कहते है कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते है। इसलिए उन्हें बचपन में जिस भी सांचे में ढाला जाएँ वो उसी सांचे में ढल जाते है। ऐसे में बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए माता पिता को इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जी हां बच्चो को सही दिशा दिखाना और उनका सही मार्ग दर्शक करना ये माता पिता और उनके गुरुओ का ही काम होता है। सबसे पहले तो समय समय पर अपने बच्चो से हर विषय पर बात करते रहे। इससे आपका और बच्चो का रिश्ता मजबूत होता है। इसके साथ ही उनके साथ इंग्लिश, हिंदी और दूसरी हर भाषा में बात करे, ताकि आगे चल कर भाषा उनके उज्ज्वल भविष्य में रुकावट न बन सके।

बच्चो का उज्ज्वल भविष्य

बच्चों का उज्ज्वल भविष्य..

इसके इलावा घर का वातावरण हमेशा अच्छा रखे, ताकि इससे बच्चो के अंदर भी सकारात्मक सोच का प्रवेश हो सके। आप चाहे तो बच्चो के साथ खेल कर उनका आत्म विश्वास बढ़ा सकते है और उनसे उनकी परेशानियों के बारे में पूछ कर उनके अच्छे दोस्त बन सकते है। गौर करने वाली बात ये है कि बच्चो के लिए हमेशा उनकी उम्र के अनुसार ही खिलौना का चुनाव करना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि अगर आप बच्चो की उम्र के अनुसार उनके खिलौनों का चुनाव नहीं करेंगे, तो इससे बच्चे सही तरीके से नहीं खेल पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि खिलौनों का अच्छा या बुरा असर बच्चे के मानसिक विकास पर भी पड़ता है। इसलिए अगर हो सके तो इस बात का खास ध्यान रखे।

इसके इलावा खिलौने बच्चो को ख़ुशी भी देते है और उन्हें उदास भी कर सकते है। ऐसे में आपको उन खिलौनों का चुनाव करना चाहिए, जिससे आपके बच्चो का ज्ञान ज्यादा बढ़े। यहाँ सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि आज के समय में माता पिता के पास खुद अपने बच्चो को पढ़ाने का समय नहीं होता। यही वजह है कि आज के जमाने में ज्यादातर माता पिता अपने बच्चो को ट्यूशन भेज देते है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आपको खुद भी अपने बच्चो को पढ़ाना चाहिए। जी हां बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए आप उन्हें खेल खेल में ही इंग्लिश, अल्फाबेट्स और गिनती सीखा सकते है। यहाँ तक कि आप खिलौनों का इस्तेमाल करके भी बच्चों को पढ़ा सकते है।

वैसे अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आप अपने बच्चों को सही दिशा कैसे दिखा सकते है।

ज्ञान और जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए इन बातों का रखे खास ध्यान   India Alive
Article Name
बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए इन बातों का रखे खास ध्यान India Alive
Description
ऐसे में बच्चो का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए माता पिता को इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जी हां बच्चो को सही दिशा दिखाना
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment