शोएब अख्तर ने कहाCricket Featured Article politics Trending हिन्दी लेख 

शोएब अख्तर ने कहा, भारत को पूरा हक है यह सब करने का, लेकिन

ये तो सब जानते है कि अब वर्ल्ड कप का समय काफी नजदीक आ चुका है। ऐसे में वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय टीम पूरे जोश के साथ तैयारी कर रही है। मगर पाकिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में खेलेगी या नहीं, यह मुद्दा अभी तक साफ़ नहीं हुआ है। बता दे कि इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब का ब्यान भी सामने आया है। जी हां शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत जो कर रहा है उसे यह सब करने का पूरा अधिकार है। मगर इसके साथ ही भारतीय टीम के पूर्व खिलाडियों ने जो ब्यान दिए है, वह भी शोएब अख्तर को रास नहीं आ रहे है।

शोएब अख्तर ने कहा

शोएब अख्तर ने कहा..

http://क्रिकेट की एक गेंद होती है बहुत महंगी, कीमत जान कर रह जायेंगे हैरान

दरअसल शोएब अख्तर का कहना है कि भारत को पूरा हक़ है ये तय करने का कि वह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ खेलना चाहती है या नहीं। वो इसलिए क्यूकि जिस देश ने भारत के साथ बुरा किया है, उसके प्रति भारत के खिलाडियों का ऐसा रवैया होना लाजिमी है। मगर जिस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी इन सब चीजों को राजनीती के साथ जोड़ रहे है, वह गलत है। वास्तव में क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमे राजनीती होनी ही नहीं चाहिए।

इसके साथ ही शोएब अख्तर ने कहा कि हमें इस बात का बेहद दुःख है कि भारत के वीर जवान बेहद बुरे हालातो से गुजरना पड़ा, लेकिन वह भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर्स के ब्यानो से सहमत नहीं है। बहरहाल शोएब अख्तर का कहना है कि अगर हम अपने देश की बात करे तो हम सब एक है और हमारे अंदर भी एकता के भाव है।

हालांकि शोएब अख्तर का मानना है कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर्स को क्रिकेट के मुद्दों को राजनीती से दूर ही रखना चाहिए।

क्रिकेट से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
शोएब अख्तर ने कहा, भारत को पूरा हक है यह सब करने का, लेकिन   India Alive
Article Name
शोएब अख्तर ने कहा, भारत को पूरा हक है यह सब करने का, लेकिन India Alive
Description
बता दे कि इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब का ब्यान भी सामने आया है। जी हां शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत जो कर रहा है उसे यह सब करने का पूरा अधिकार है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment