शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामादBollywood Breaking News Entertainment Featured Article News Social Media Trending हिन्दी लेख 

शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद मिल ही गया, जाने आखिर कौन बन सकता है श्रद्धा कपूर का दूल्हा

ये तो सब जानते है कि शक्ति कपूर बॉलीवुड फिल्मो के सबसे बेहतरीन विलेन्स में से एक है. हालांकि बॉलीवुड की कई फिल्मो में उन्होंने दर्शको को हंसाने का काम भी बखूबी किया है. मगर बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मो में उन्होंने विलेन का किरदार ही निभाया है. वही अगर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा की बात करे तो आज कल उनकी फिल्मे भी बड़े परदे पर काफी धूम मचा रही है. वैसे आपको बता दे कि अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के लिए शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद मिल गया है. अब इस बात में कितनी सच्चाई और कितना झूठ, ये तो आपको पूरी खबर पढ़ने के बाद पता चल ही जाएगा.

शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद मिल ही गया

गौरतलब है कि अब तक श्रद्धाकपूर का नाम कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है. जी हां सबसे पहले उनका नाम जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर के साथ जुड़ा था. मगर अफ़सोस कि श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर इन दोनों के रिश्ते के काफी खिलाफ थे. जिसके कारण इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. बहरहाल फरहान से अलग होने के बाद श्रद्धा एकदम सिंगल हो गई थी. मगर अब शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद मिल गया और शक्ति कपूर की पसंद के लड़के को श्रद्धा आज कल डेट भी कर रही है. जी हां दरअसल हम यहाँ जिस लड़के की बात कर रहे है, वह श्रद्धा का काफी अच्छा दोस्त है.

शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद - रोहन श्रेष्ठ

बता दे कि शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद एक बेहतरीन और प्रोफेशनल फोटोग्राफर है. जिसका नाम रोहन श्रेष्ठ है. अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि श्रद्धा को रोहन के साथ बातें करना और उसके साथ समय बिताना काफी पसंद है. वही दूसरी तरफ शक्ति कपूर को भी इन दोनों के रिश्ते से कोई समस्या नहीं है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रोहन के पिता भी बॉलीवुड के काफी प्रसिद्ध फोटोग्राफर रह चुके है. केवल इतना ही नहीं इसके इलावा रोहन और श्रद्धा दोनों ही एक दूसरे को बचपन से जानते है. यानि इन दोनों की दोस्ती काफी गहरी और अच्छी है. वो कहते है न कि बचपन के प्यार को कभी नहीं भुलाया जा सकता.

 

बहरहाल श्रद्धा कपूर की इस पसंद से उनके पिता शक्ति कपूर भी काफी खुश है. तो ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अब कही जा कर शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद मिल गया और शक्ति कपूर इस रिश्ते से बेहद खुश है.

 

 

 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद मिल ही गया, जाने आखिर कौन बन सकता है श्रद्धा कपूर का दूल्हा
Article Name
शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद मिल ही गया, जाने आखिर कौन बन सकता है श्रद्धा कपूर का दूल्हा
Description
आपको बता दे कि अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के लिए शक्ति कपूर को अपनी पसंद का दामाद मिल गया है. जानिये अब इस बात में कितनी सच्चाई और कितना झूठ
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment