Entertainment Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

कपिल ने चुप्पी तोड़ी और सिद्धू के शो से बाहर होने पर कह दी इतनी बड़ी बात

बता दे कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस पार्टी के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आज कल खूब सुर्खियां बटोर रहे है। हालांकि ये बात अलग है कि आज कल चारो तरफ केवल उनकी आलोचना ही हो रही है। गौरतलब है कि अपने ब्यान के कारण सिद्धू कपिल के शो से बाहर भी हो चुके है। ऐसे में सिद्धू के शो से बाहर होने को लेकर अब कपिल ने चुप्पी तोड़ी है और एक बड़ी बात कही है। सबसे पहले तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू की बजाय अब अर्चना पूर्ण सिंह इस शो में जज की भूमिका में नजर आएंगी।

कपिल ने चुप्पी तोड़ी

कपिल ने चुप्पी तोड़ी..

http://कपिल शर्मा शो में इस तरह से हो सकती है सुनील ग्रोवर की वापसी

वही दूसरी तरफ कपिल और अर्चना का ये कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू की जगह किसी ने नहीं ली है, बल्कि हाल फ़िलहाल वो खुद काफी व्यस्त चल रहे है। इसी वजह से उन्हें शो से जाना पड़ा। इसके इलावा कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि अभी नवजोत सिंह सिद्धू के कुछ और कमिटमेंट्स है। यही वजह है कि उनकी जगह अब अर्चना पूर्ण सिंह शूट कर रही है।

इसके साथ ही कपिल का कहना है कि किसी को बैन करना या नवजोत सिंह सिद्धू को इस शो से बाहर करना, इस समस्या का हल नहीं है। वास्तव में इस समस्या को पूरे देश को एक साथ मिल कर ही खत्म करना होगा। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो कपिल शर्मा अब पूरी तरह से सिद्धू का समर्थन कर रहे है। बता दे कि सिद्धू को समर्थन देने के चक्कर में यूजर्स कपिल शर्मा को भी खूब ट्रोल कर रहे है और उन्हें शो बंद करने की चेतावनी दे रहे है।

बहरहाल कपिल ने चुप्पी तोड़ी, लेकिन सिद्धू का समर्थन करने के लिए ही कपिल शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हम उम्मीद करते है कि कपिल के इस ब्यान का असर उनके शो पर न पड़े।

टीवी इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
कपिल ने चुप्पी तोड़ी और सिद्धू के शो से बाहर होने पर कह दी इतनी बड़ी बात  India Alive
Article Name
कपिल ने चुप्पी तोड़ी और सिद्धू के शो से बाहर होने पर कह दी इतनी बड़ी बात India Alive
Description
गौरतलब है कि अपने ब्यान के कारण सिद्धू कपिल के शो से बाहर भी हो चुके है। ऐसे में सिद्धू के शो से बाहर होने को लेकर अब कपिल ने चुप्पी तोड़ी है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment