Bollywood Entertainment Featured Article News 

फिल्म ‘मेंटल है क्या’ का पोस्टर, रिलीज़ डेट के साथ लांच हुआ

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है ‘कंगना रनौत’ और ‘राजकुमार राव’ की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के बारे में| फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है| फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ राजकुमार राव ने एक बहुत ही शानदार पोस्टर भी साझा किया है| जिसमें दोनों कलाकार अपनी जीभ पर ब्लेड लिए दिखाई दे रहे हैं| फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी| कंगना रनौत और राजकुमार राव का मजेदार किरदार देखने को मिलेगा, जैसा की फिल्म के तमाम पोस्टर में देखने को मिल रहा है|

बीजिंग एयरपोर्ट पर हुआ ‘शाहरुख खान’ का भव्य स्वागत

फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की रिलीजिंग डेट कई बार बदली गयी है| लेकिन अब की बार ये वाली डेट फाइनल डेट के रूप में सामने आ रही है| फिलहाल दोनों कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है| कंगना और राजकुमार राव के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल और अमायरा दस्तूर भी नजर आएंगे| बताते चले की जिमी शेरगिल के साथ कंगना रनौत ने फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में काम किया है| वहीं फिल्म क्वीन में उनकी जोड़ी राजकुमार राव के साथ पहले बन चुकी है| दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुए थी और दोनों ही फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था|

‘सपना चौधरी’ का ये हॉट लुक जम कर हो रहा वायरल

कंगना इससे पहले हाल ही में फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में नजर आई थीं| इसमें उन्होंने झाँसी की रानी ‘लक्ष्मीबाई’ का किरदार निभाया था| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और कंगना रनौत के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई थी| वहीं राजकुमार राव, सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘स्त्री’ फिल्म में नजर आए थे, इसके अलावा वो ‘मेड इन चाइना’ में नागि सेरिएल से फेमस हुए मौनी रॉय के साथ इश्क़ फरमाते हुए दिखाई देंगे| इसके अलावा राजकुमार फिल्म ‘तुर्रम खान’ और ‘रूह अफजा’ फिल्म में भी नजर आएंगे|

Summary
फिल्म 'मेंटल है क्या' का पोस्टर, रिलीज़ डेट के साथ लांच हुआ
Article Name
फिल्म 'मेंटल है क्या' का पोस्टर, रिलीज़ डेट के साथ लांच हुआ
Description
ताते चले की जिमी शेरगिल के साथ कंगना रनौत ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में काम किया है| वहीं फिल्म क्वीन में उनकी जोड़ी राजकुमार राव के साथ पहले बन चुकी है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment