ठंड के मौसम में अगर आप भी सेकते है पांव, तो ये समस्या कर सकती है परेशानFeatured Article Lifestyle News 

ठंड के मौसम में अगर आप भी सेकते है पांव, तो ये समस्या कर सकती है परेशान

इस समय अब धीरे-धीरे ठंड का दौर शुरू हो रहा है। जहां अभी कड़ाने की ठंड पड़ना बाकी है। जहां ऐसे में लोगो के हाथ पांव गलने लगते है। तो ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय करते है। जहां बहुत से लोग हीटर से पांव को सेका करते है। जिससे उनको अच्छा तो लगता है लेकिन क्या आप ये जानते है कि ये आपको कुछ परेशानी में डाल सकती है। लोग अपने पैरों के तलुवों को जला लेते हैं।

खास बात

जिससे उन्हें उस वक्त तो आराम मिल जाता है लेकिन बाद में यह एक बड़ी समस्या बन जाती है। बड़े-बुजुर्ग, डॉक्टर और विशेषज्ञ भी मानते हैं कि तलवों को सेंकने से सिर पर गर्मी चढ़ती है, जिससे कई तरह की परेशानियां होती हैं। जो स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है।

मष्तिष्क तक पहुंच सकता है असर

बता दें कि एक पुरानी कहावत है जिसके अनुसार अगर पैर गर्म हों, पेट नरम और सिर्फ ठंडा हो तो डॉक्टर की कभी जरूरत नहीं पड़ती लेकिन क्या आप ये जानते है कि अगर यही गर्मी आपके सिर तक पहुंच जाए तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि बढ़े हुए तापमान का शरीर पर बुरा असर शरीर के बाकी हिस्सों के साथ मस्तिष्क तक भी पहुंच सकता है।

ये हो सकती है दिक्कत

जिससे मन और व्यवहार की स्थिति में असंतुलन पैदा हो सकता है। बोलते समय हकलाना, चिड़चिड़ापन, भ्रम, बेचैनी जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। बता दें कि डॉक्टरों के अनुसार सिर की गर्मी के कारण आपको आंखों में परेशानी होगी, कानों से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही सूंघने की शक्ति भी प्रभावित हो सकती है। सर आपके शरीर का वो पावर हाउस है, जिससे अगर जरा सी भी दिक्कत हो जाए तो आपका शरीर खराब हो सकता है।

 

Related posts

Leave a Comment