पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीरBreaking News Featured Article Sports 

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कही यह बात

विश्व कप 2019 अब अपनी समाप्ति की ओर है। भारतीय टीम का प्रदर्शन इस विश्वकप में शानदार रहा। भारतीय टीम ने अपने लीग मैच खेलते हुए अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब वह न्यूजीलैंड के साथ सेमी फाइनल खेल रहा है। 9 जुलाई को सेमीफाइनल के दिन बारिश के कारण मैच पूरा ना हो सका। जिसके बाद यह मैच 10 जुलाई को खेला जाएगा। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का विराट कोहली की कप्तानी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। इस विश्व कप में विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी की और भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। उसके बाद भी गंभीर का बयान लोगों को हैरान करने वाला है।

गंभीर ने कहीं यह चौकाने वाली बात

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम की कमान संभाल रहे विराट कोहली पर जो बयान दिया है वह काफी मायने रखता है। क्योंकि गंभीर ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में विश्व कप जीता था। गंभीर ने कहा की विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के लिए इसलिए एक सफल कप्तान है क्योंकि उसके पीछे महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का हाथ है। उन्होंने कहा कि एक दशक तक भारतीय टीम की कमान संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी और आईपीएल में कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा के कारण विराट कोहली सही निर्णय ले पाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोहली एक अच्छे कप्तान होते तो 8- 10 साल कप्तानी करने के बाद वह आरसीबी को एक टूर्नामेंट जीतवा ही सकते थे।

विराट को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

जहां एक तरफ गंभीर ने विराट कोहली के कप्तानी के पीछे धोनी और रोहित शर्मा के होने की बात कही तो वही बल्लेबाजी के विषय में पूछे जाने पर गौतम गंभीर ने कहा कि वह विराट कोहली को दुनिया के टॉप 4 बल्लेबाजों में देखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

Summary
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कही यह बात
Article Name
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कही यह बात
Description
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हाल ही में विश्व कप में विराट कोहली की सफल कप्तानी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment