अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंबाती रायडूBreaking News News Sports 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अंबाती रायडू ने किया विराट कोहली का विशेष धन्यवाद

कुछ दिनों पहले ही भारत के विस्फोटक बल्लेबाज माने जाने वाले युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके इस फैसले का कारण उनका भारतीय क्रिकेट टीम में चयन ना होना माना जा रहा था। युवराज सिंह के बाद अब एक और भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है। उस क्रिकेटर का नाम है अंबाती रायडू। अंबाती रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं करीब 4 महीने पहले तक वह भारतीय टीम का हिस्सा थे। विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में उन्हें स्टैंडबाई के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। मगर टीम के 2 खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी उन्हें विश्वकप की मुख्य टीम में जगह नहीं मिली।

ऐसा रहा रायडू का करियर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के पहले अंबाती रायडू ने भारत की तरफ से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 पारियां खेलीं। इन 50 पारियों में उन्होंने 1694 रन बनाए। जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल थे। इन पारियों के दौरान उनका औसत 47.05 का रहा। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 79.04 का रहा। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेते लेते उन्होंने वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली को विशेष धन्यवाद किया।

अंबाती रायडू ने लिखा यह खत

“मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने क्रिकेट से पूरी तरह अलग होने का फैसला किया है और खेल के हर प्रारूप और हर स्तर से संन्यास लेने का फैसला किया है. मैं इस मौके पर बीसीसीआई और हैदराबाद, बड़ौदा, आंध्र और तेलंगाना समेत उन सब राज्य क्रिकेट एसोसिएशनों का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनके लिए मैंने क्रिकेट खेला. मैं आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात रही.

मैं अपने कप्तानों, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और खासतौर पर विराट कोहली का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिनकी कप्तानी में मुझे खेलने का मौका मिला और जिन्होंने मेरे करियर के दौरान हमेशा मुझ पर बेहद भरोसा जताया. 25 साल तक क्रिकेट खेलने का ये सफर बेहद शानदार रहा, जिसमें मैंने हर स्तर पर, कई तरह के उतार-चढ़ाव से बहुत कुछ सीखा. अंत में मैं अपने परिवार और शुभचिंतकों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा. वो हमेशा इस सफर में मेरे साथ रहे.”

धन्यवाद

आपका

अंबाती रायडू

Summary
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अंबाती रायडू ने किया विराट कोहली का विशेष धन्यवाद
Article Name
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अंबाती रायडू ने किया विराट कोहली का विशेष धन्यवाद
Description
विश्व कप की टीम में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल होने के बाद भी बार-बार नजरअंदाज किए जाने के कारण अंबाती रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment