जननायक जनता पार्टी के नेता सपना चौधरी अशोभनीय टिप्पणी
हाल ही में हरियाणा की मशहूर डांसर सिंगर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। वह पिछले काफी समय से दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के संपर्क में थीं। एक कलाकार होने के नाते उन्होंने मनोज तिवारी की बात मानकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। इसके पहले सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की खबरें भी आई थीं। मगर बाद में सपना चौधरी ने खुद सामने आकर इस बात से इंकार किया था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। सपना चौधरी के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने उन पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब नाचने वाले नाच गाकर भारतीय जनता पार्टी को वोट दिलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सपना चौधरी की कला अश्लील है।
दिग्विजय चौटाला ने दिया सपना चौधरी पर विवादित बयान
हरियाणा की जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सोचना चाहिए अब क्या नाचने गाने वाले लोग ठुमका लगा कर बीजेपी को वोट दिलाएंगे? सपना चौधरी की कला अश्लील है। क्या भारतीय जनता पार्टी इसे ही संस्कृत मानती है? यह हमारे संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सपना चौधरी को बीजेपी सदस्यता दिलवाए जाने पर उन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
बीजेपी ने किया दिग्विजय पर पलटवार
दिग्विजय चौटाला के सपना चौधरी पर इस तरह टिप्पणी किए जाने के बाद भाजपा ने भी पलटवार किया है। अंबाला से बीजेपी विधायक असीम गोयल ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय की मानसिकता महिलाओं के प्रति क्या है यह पूरा प्रदेश जानता है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे व्यक्ति होने के नाते उन्हें लगा था कि वह महिला का सम्मान करेंगे। मगर दिग्विजय ने इस तरह का बयान देकर अपनी मंशा दर्शा दी है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



