यूपी के संभल जिले में अतिक्रमण से मची खलबली, लिया गया एक्शन
यूपी में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान ने लोगों के बीच खलबली मचा दी है। नगर पालिका प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई शुरू की है।खबर के अनुसार इस अभियान के तहत शहर के मुख्य इलाकों और व्यस्त सड़कों पर अवैध कब्जों, अवैध दुकानों और अन्य निर्माणों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान शहर के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
सफाई व्यवस्था होगी बेहतर
बता दें की अवैध निर्माणों को हटाकर यातायात के संचालन में सुधार होगा और शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में डर और घबराहट का माहौल है। इस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही है। कुछ लोग इसे सकारात्मक मानते हुए इसे शहर की सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के रूप में देख रहे हैं।
दी गई पहले सूचना
दरअसल, इस अभियान के दौरान निगम के अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि जिन जगहों पर अवैध निर्माण किया गया है, वहां से किसी भी प्रकार के सामान या निर्माण को बिना किसी दबाव के हटाने के लिए लोगों को पहले से सूचना दी गई थी।

