जानें क्यों रखी जाती है दवाई के पत्तों के बीच खाली जगहKnowledge Science 

जानें क्यों रखी जाती है दवाई के पत्तों के बीच खाली जगह

आपने देखा होगा कि कई बार जब हम मेडिकल स्टोर पर दवाइयां खरीदने जाते हैं तो हम अक्सर देखते है कि कुछ दवाई के पत्तों के बीच खाली जगह होती है। जब यहाँ दवाइयां नहीं होती है तो ये जगह क्यों खाली रखी जाती है, ये सवाल हम में से बहुत लोगों के दिमाग में आता होगा। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे है।

ताकि ना हो सके कैमिकल रिएक्शन

आपको बता दे कि दवाईयों के बीच होने वाली खाली स्पेस दवाइयों के केमिकल को आपस मे मिलने से रोकती है। ये बात आप शायद नहीं जानते हों कि ये कैमिकल आपस में रिएक्शन कर सकते हैं और इस से दवाइयां खराब हो जाती है। इसलिए इन दवाइयों को खराब होने से बचाने के लिए ये जगह खाली छोड़ी जाती है। इस से ये दवाइयां सुरक्षित रहती है। इसी खाली जगह की वजह से हम पत्तों को आसानी से काट भी लेते हैं।

खाली जगह से दवाईयां नहीं फंसती मशीन में

दवाइयों को एक जगह से दूसरी जगन पहुंचाने के लिए भी यह स्पेस काम आता है। ये एक तरह से कुशनिंग इफेक्ट की तरह काम करती है। इन खाली स्पेस से दवाइयां पैकेजिंग मशीन में भी नहीं फंसती है।

खास बात

आपको बता दे कि इसका एक मुख्य कारण कारण यह भी है कि इससे दवाई के पत्ते के पीछे लिखी पूरी इन्फॉर्मेशन पढ़ने में काफी मदद मिलती है क्योकिं कई बार पूरे पत्ते में केवल एक ही गोली बचती है उस से हम उसी से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि दवाई किस चीज की है, दवाई की एक्सपायरी डेट क्या है, डोज़ आदि। इसके लिए खाली स्पेस बनाये जाते हैं।

Summary
जानें क्यों रखी जाती है दवाई के पत्तों के बीच खाली जगह
Article Name
जानें क्यों रखी जाती है दवाई के पत्तों के बीच खाली जगह
Description
आपने देखा होगा कि कई बार जब हम मेडिकल स्टोर पर दवाइयां खरीदने जाते हैं तो हम अक्सर देखते है कि कुछ दवाई के पत्तों के बीच खाली जगह होती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment