जानियें साबूदाना खाने के ये होते है फायदे, पढ़िये क्याhealth Lifestyle 

जानियें साबूदाना खाने के ये होते है फायदे, पढ़िये क्या

आप जानते होंगे कि साबूदाना हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद होता है। साबूदाना एक खाद्य पदार्थ है। यह छोटे-छोटे मोती की तरह सफ़ेद और गोल दिखन में होते हैं। भारत मे यह कसावा की जडों से व अन्य अफ्रीकी देशों मे सैगो पाम नामक पेड़ के तने के गूदे से बनता है। सागो, ताड़ की तरह का एक पौधा होता है। ये मूलरूप से पूर्वी अफ़्रीका का पौधा है।

साबूदाना में पाई जाती इस चीज की मात्रा

वहीं, पारदर्शी साबूदाना के बाद यह अपादर्शी से हल्का पारदर्शी, नर्म और स्पंजी हो जाता है। आपको बता दे कि कुछ लोग इसे वजन घटाने में फायदेमंद बताते हैं, लेकिन सच मानने वाली बात यह है कि सफेद मोतियों की तरह दिखने वाला साबूदाना गुणों का खजाना है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो साबूदाना आपके लिए बेहतर आहार हो सकता है। साबूदाने में आयरन की अच्छी मात्रा पायी जाती है।

नहीं होती है इसकी ज्यादा कीमत

ये आपके शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स बनाने में बहुत सहायता करता है और ये आपके फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर तक पहुंचाने में भी मदद करता है। बदलती लाइफस्‍टाइल की वजह से लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं और वे वजन घटाना चाहते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्‍हें अच्‍छी सेहत के लिए वजन बढ़ाने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों के लिए साबूदाना पर्फेक्‍ट चीज है। यह पकाने में बहुत आसान होता है और इसकी कीमत भी ज्‍यादा नहीं है। इसे खाने से वजन जल्‍दी बढ़ता है।

इसको कंट्रोल करने में होता है लाभदायक

वहीं, साबूदाना हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में लाभदायक होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर प्लाज्मा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

Related posts

Leave a Comment