कुलगाम मुठभेड़ : सेना-आतंकियों के बीच टक्कर में डीएसपी अमन ठाकुर शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस डीएसपी अमन ठाकुर शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के तुइग्राम इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारी ने कहा कि अभी तक दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और एसओजी द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए। जानकारी के अनुसार, मेजर रैंक का एक वरिष्ठ अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
“क्रिस गेल” का होगा ये आखिरी वर्ल्ड कप, जाने उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य

डीएसपी अमन ठाकुर के अलावा भी एनकाउंटर में एक अन्य जवान घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद रिहायशी इमारत में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। ऑपरेशन अब भी जारी है। मारे गये आतंकवादी और उसके समूह की पहचान की जा रही है।
डीएसपी अमन ठाकुर जम्मू कश्मीर पुलिस की एसटीएफ टीम के एक काबिल अफसर थे। उनकी पोस्टिंग पिछले 2 साल से कश्मीर में थी। वह अक्सर ही सबसे आगे रहकर ऑपरेशन की अगुवाई करते थे।
डीएसपी अमन ठाकुर की शहादत को इंडिया अलाइव टीम की तरफ से सलामी व उनके पिरवार की प्रति अपार संवेदना| ॐ तत्सत !
पुलवामा आतंकी हमले के उपरान्त भारत के एयरपोर्ट अलर्ट पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



