Chris GayleCricket Featured Article 

“क्रिस गेल” का होगा ये आखिरी वर्ल्ड कप, जाने उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य

दोस्तों, “क्रिस गेल” कैरेबियाई टीम का वह धाकड़ बल्लेबाज! जिसके लिए यह कहा जाता है कि उसका बल्ला गदा की तरह चलता है और उसे गेंद फुटबॉल की माफिक नजर आती है। वेस्टइंडीज की टीम का वह धांसू खिलाड़ी जिसके आगे अच्छे-अच्छे गेंदबाज पानी भरते नजर आते हैं।
30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाला icc वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा| 39 साल के गेल को अब फिटनेस ख़राब होने की शिकायत रहने लगी है

गेल ने अपने 1999 में अपने वनडे क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी|20 साल के अपने इस लम्बे करियर में क्रिस गेल ने 284 वनडे खेले है जिसमे उन्होंने 9727 रन बनाये है| गेल, वेस्टइंडीज की तरफ से अभी तक एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ है जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है|
इसके अलावा आईपीएल में धुआंधार बल्लेबाजी के लिए वह भारत में बहुत मशहूर है| भारत में उन्हें बहुत प्यार और स्नेह दिया जाता है| क्रिस गेल के अनुसार भारत आना उन्हें बहुत अच्छा लगता है|

http://हार्ट अटैक का खतरा कम करता है, लहुसन का प्रयोग, जाने

 

जाने क्रिस गेल के बारे में कुछ रोचक तथ्य-

1 -गेल का भारत से पुराना नाता रहा है| इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने अपने करियर की शुरुआत भारत के खिलाफ वन-डे मैच से 1999 में की थी|

2 -उस मैच में वो सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे और फिर 2001 तक उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कोई बहुत बड़ा स्कोर नहीं बनाया था सिवाय एक शतक के|

3 -साल 2002 में गेल ने अपना पासा पलटते हुए रिकॉर्ड 2,013 रन और साथ ही साथ 4 शतक और 14 अर्ध-शतक भी बनाये|

 

dance

4 -सभी लोग सकते में आ गये, जब साल 2011 में क्रिस गेल को खरीदने के लिए किसी फ्रैंचाइज़ी ने बोली नहीं लगाई|
5 – गेल अपनी पार्टियों के लिए भी मशहूर है| मैच जीतने के बाद उनका गंगनम स्टाइल का डांस कौन भूल सकता है ?

6 -इस विस्फोटक बल्लेबाज़ को टी-20 किंग के नाम से भी जाना जाता है|

Summary
 "क्रिस गेल" का होगा ये आखिरी वर्ल्ड कप, जाने उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य
Article Name
"क्रिस गेल" का होगा ये आखिरी वर्ल्ड कप, जाने उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य
Description
"क्रिस गेल" कैरेबियाई टीम का वह धाकड़ बल्लेबाज! जिसके लिए यह कहा जाता है कि उसका बल्ला गदा की तरह चलता है और उसे गेंद फुटबॉल की माफिक नजर आती है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment