घुसपैठियों को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार बंद किया अमेरिका मेक्सिको बॉर्डर
जब अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा था ,उस समय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की थी कि जब वह सत्ता में आएंगे तो अमेरिका मेक्सिको बॉर्डर पर एक दीवार बनाएंगे। दीवार बनाने को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम तो नहीं उठाया गया। मगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में दूसरी बार घुसपैठियों को रोकने के लिए अमेरिका मेक्सिको बॉर्डर बंद कर दिया है। जिसके कारण वहां पर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है और जिस से ढाई लाख लोग परेशान हैं। इसके पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इस सीमा को बंद करने को लेकर चेतावनी भी जारी की थी। उनके कार्यकाल में दूसरी बार यह सीमा बंद की गई।
दरअसल अमेरिका और मेक्सिको के बीच की सीमा 3145 किलोमीटर लंबी है। जहां पर 48 जगह क्रॉसिंग बनाए गए हैं। जिनमें से पांच जगह क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। जिसका सीधा असर अमेरिका और मैक्सिको के बीच होने वाले व्यापार पर पड़ा है। वही दूसरी तरफ दोनों ओर से आने और जाने वाले वाहनों को रास्ता ना मिल पाने के कारण वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इन जगहों से रोजाना लगभग 12 हजार करोड़ का माल और 1.26 लाख वाहन गुजरते हैं।
सीमा बंद करने को लेकर अमेरिका का सबसे बड़ा आरोप या है कि बहुत भारी संख्या में घुसपैठिए अमेरिका में आते हैं और अमेरिका कोई शरणार्थी शिविर नहीं है। पिछले साल 3.97 लाख लोग घुसपैठ करते हुए पकड़े गए थे। जिसके बाद एक बार सीमा को नवंबर ने बंद कर दिया गया था। पिछले महीने मार्च में ही लगभग 1लाख लोग घुसपैठ करते हुए पकड़े गए। कुछ दिनों पहले अमेरिका ने चेतावनी जारी करते हुए मैक्सिको को बताया था कि अगर घुसपैठियों को आने का सिलसिला नहीं रुका तो अमेरिका लंबे समय के लिए सीमा को बंद कर देगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको से आ रहे घुसपैठियों को लेकर काफी सख्त रहे हैं। बुधवार तक उन्होंने लगातार दूसरी बार 6 दिनों में चेतावनी जारी की। जिसके बाद अमेरिकी सेना ने यह कदम उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस को लेकर सख्त कदम नहीं उठाया गया तो वह पूरा बॉर्डर को सील कर देंगे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



