रिकी पोंटिंगFeatured Article Sports 

इनके सर पर फोड़ा दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार का ठीकरा

गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2019 के एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला गया था। दिल्ली की हार के बाद टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग इससे काफी नाराज नजर आए और उन्होंने दिल्ली की हार का ठीकरा फिरोज शाह कोटला की पिच पर फोड़ दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

हार के बाद मीडिया से बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने कहा कि हमने मैदान कर्मियों से बात करने के बाद सोचा था कि की पिच अच्छी होगी। मगर पिच में बाउंस की कमी थी और यह काफी धीमी थी। जिसका फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को गेंदबाजों ने अच्छे से उठाया। हमने अच्छी गेंदबाजी की मगर फैसला हमारे विपरीत रहा।

रिकी पोंटिंग ने यह भी कहा कि हैदराबाद के पास अच्छे गेंदबाज हैं और उन्हें नकल और स्लोअर बॉल फेंकने का अच्छा अनुभव है। यह हमारी घरेलू पिच थी। ऐसे में इस पिच पर हमें बेहतर खेल दिखाना चाहिए था। हमने शुरुआत तो अच्छी की थी मगर हम अपने शुरुआती खेल को मैच के अंत तक बरकरार ना रख सके। जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। यह हमारी घरेलू पिच है और ऐसे में हमें इस पर बेहतर खेल दिखाना चाहिए था। हमें आगे और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

लगातार मैच हारने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने अभी तक पिछले दो मैच हारने के बाद से मैनेजमेंट से बात नहीं की है। हमारा मैनेजमेंट पूरा नया है ,कोच नए हैं। अतः अभी सब कुछ सकारात्मक चल रहा है।

दरअसल आईपीएल 2019 के 16 में मुकाबले में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल स्कोर 5 विकेट से हराया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए और 130 रन का टारगेट दिया। जिसे 18.3 ओवर में हैदराबाद में 5 विकेट खोकर 131 रन बनाकर हासिल कर लिया। यह उसकी लगातार तीसरी जीत है।

Summary
इनके सर पर फोड़ा दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार का ठीकरा
Article Name
इनके सर पर फोड़ा दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार का ठीकरा
Description
गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2019 के एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला गया था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment