एमिनेम बनने की चाहत रखने वाला ‘स्पर्श’
अमेरिका में टेक्सास का ह्यूस्टन शहर, ‘हाउदी मोदी कार्यक्रम और उसके भारतीय प्रधानमंत्री की शिरकत. इस पूरे कार्यक्रम को ख़ास तौर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आयोजित कराया गया है. इस इवेंट के दौरान भारतीय मूल के क़रीब 50 हज़ार अमेरिकी हिस्सा ले रहे हैं.
पर इन सब बातों के अलावा एक शख्स है जो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. महज़ 16 साल का भारतीय मूल का एक लड़का स्पर्श शाह. स्पर्श शाह ने कार्यक्रम के शुरुआत में ही भारतीय राष्ट्रगान गया. इस आम से बच्चे को ख़ास बनती है एक दुर्लभ बीमारी, जो उसे कमज़ोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से और ताकतवर बनती है.
स्पर्श शाह अमेरिका के न्यूजर्सी में रहते हैं. स्पर्श पैदाइशी ‘ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा’ नाम की बीमारी से पीड़ित हैं. दरअसल इस बीमारी से पीड़ित होने वाले शख्स की हड्डियाँ बेहद कमज़ोर होती हैं और आसानी से टूट जाया करती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पर्श की पिछले कुछ सालों में लगभग 130 हड्डियाँ टूट चुकी हैं. स्पर्श शाह एक गीतकार, गायक, रैपर और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं. इतनी कम उम्र में वो आज ज़िन्दगी के इस मुकाम पर हैं. क्योंकि उन्होंने शारीरिक स्थिति को अपने ऊपर और अपनी क्रिएटिविटी पर हावी नहीं होने दिया.
स्पर्श शाह का ज़िन्दगी में ये सपना है, कि वो ‘रैपर एमिनेम’ की तरह बनना चाहते हैं और करीब एक अरब लोगों के सामने परफॉर्म करना चाहते हैं. 2018 में रिलीज़ हुई डाक्यूमेंट्री ब्रिटल बोन रैपर’ स्पर्श की ज़िन्दगी पर ही आधारित एक फिल्म है.
पीएम मोदी से मिलने को लेकर स्पर्श बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, कि ईश्वर की कृपा से मै उनसे मिलने जा रहा हूँ, और मैं राष्ट्रगान गाने को लेकर काफी उत्साहित हूँ. स्पर्श शाह सबसे पहली बार तब लोगों की नज़रों में आये, जब उन्होंने एमिनेम का ‘नॉट अफ्रेड’ का कवर गाया. उस वक़्त एमिनेम के रिकॉर्ड लेबल ने भी उसे देखकर स्पर्श के बारे में ट्वीट किया था.


