केवल इस शर्त पर हो सकती है भारत पाकिस्तान सीरीज : विनोद राय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे ज्यादा अमीर क्रिकेट बोर्ड है। बीसीसीआई के आगे ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड का क्रिकेट बोर्ड भी कहीं नहीं ठहरता। आईसीसी को होने वाली 70% आमदनी भी बीसीसीआई से होती है। केवल और केवल यही कारण है कि आईसीसी के निर्णय में भी बीसीसीआई का दबदबा देखने को मिलता है। विश्व का हर एक देश भारत के साथ क्रिकेट खेलने को बेताब रहता है। क्योंकि जब भारत क्रिकेट मैच खेलता है तो दर्शक भारी संख्या में आते हैं। जिससे उस देश के क्रिकेट बोर्ड को भी लाभ होता है।
इसी तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी भारत के साथ विपक्षी सीरीज खेलने के लिए बेताब हैं। पाकिस्तान वैसे ही आर्थिक तंगी के हालात से गुजर रहा है। ऐसे में वह भारत के साथ क्रिकेट खेलकर अपनी आय का इंतजाम करना चाहता है। परंतु पिछले 10 वर्षों से भारत पाकिस्तान में विपक्ष कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है।
केवल एक शर्त पर हो सकती है भारत पाकिस्तान सीरीज
भारत-पाकिस्तान में साथ में कई वर्षों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। ऐसे में जब सीओए प्रमुख विनोद राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान का एक साथ खेलना एक सरकारी नीति है। हमारी सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का विकल्प खुला छोड़ रखा है। परंतु हम पाकिस्तान में जाकर या क्रिकेट नहीं खेलेंगे। बल्कि किसी तटस्थ जगह को खेले जाने के लिए चुनेंगे।

उनसे जब पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ मैच खेले जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यदि हम पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलते तो हम एक दो पॉइंट गवांं देते जो कि बिल्कुल उचित नहीं था यही बात सेमीफाइनल के लिए होती तो अपनी नीति पर कायम नहीं रह पाता।
मुंबई हमले के बाद से खराब है दोनों देशों के रिश्ते
भारत के मुंबई स्थित ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध काफी खराब हो गए थे। उसके बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान जाकर कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली। 2012 में पाकिस्तानी टीम भारतीय दौरे पर आई थी परंतु उस समय भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया था।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indjaalive.in पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



