प्रधानमंत्री पहला अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वितीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज देश का पहला अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस संस्थान का निर्माण अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) की तर्ज पर किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आज दिल्ली में सरिता विहार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन करेंगे.

