बच्ची की बेरहम पिटाई का विडियो और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का गुस्सा
रविवार को DAUGHTER’S DAY के दिन सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल होता दिखाई दिया. विडियो में एक आदमी एक छोटी बच्ची को बुरी तरह पीट रहा है. विडियो इतना भयानक है कि किसी भी आम इंसान के रोंगटे खड़े हो जाएँ. विडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्टाग्राम पर अपलोड किया है. विडियो को शेयर करते हुए नोरा ने माफ़ी भी मांगी है. वो आगे लिखती हैं, ये एक अमानवीय कृत्य है, इसे देखकर चुप नहीं रहा जा सकता. विडियो में एक पिता अपनी छोटी बच्ची को चेहरे और पेट पर मारता दिखाई दे रहा है. वो बच्ची के दोनों हाथ पकड़कर पहले लटकाता है, फिर तेजी से छोड़ देता है. और ऐसा करते हुए उसे विडियो में बार बार देखा जा सकता है. साथ ही वो इस विडियो को रिकॉर्ड भी कर रहा है.
एकता कपूर, तापसी पन्नू, कृति सेनन और सूरज पंचोली जैसे एक्टर्स ने इस विडियो पर प्रतिक्रिया दि है. जहाँ एकता कपूर ने इस व्यक्ति को शैतान बताया, वहीँ कृति सेनन ने कहा कि ये विडियो में दिख रहा आदमी मानसिक रूप से इतना बीमार है, कि मै इसे पूरा देख भी नहीं सकती. तापसी पन्नू ने अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए कहा, कि इसे आपराधिक रूप से संबोधित करने की ज़रूरत है. साथ ही एक्टर सूरज पंचोली ने यूनिसेफ को टैग करते हुए विडियो पर कमेंट किया है.
यह भी पढ़ें- DAUGHTER’S DAY या बस दिखावे का आडंबर?
दरअसल नोरा ने विडियो अपलोड करने के साथ साथ यूनिसेफ से बच्ची की मदद के लिए गुहार लगाई है. यूनिसेफ को टैग करते हुए नोरा ने अपने दोस्तों और फैन्स से यूनिसेफ और अन्य बाल संरक्षण और कल्याण संगठनों को टैग करने की बात कही है.
DAUGHTER’S DAY के दिन भी ऐसे वीडियोस का सोशल मीडिया पर वायरल होना, क्या सच में भयभीत नहीं करता?


