दिल्ली एनसीआर में अप्रैल में ही पारा हुआ 39 डिग्री के पार
गर्मी का मौसम आ गया है और उसका असर भी पूरे देश में दिखने लगा है। अभी से ही सूर्य का प्रकोप लोगों पर पड़ने लगा है। ऐसे में देश के विभिन्न भागों में गर्मी बढ़ गई है। जिससे लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि अभी अप्रैल की शुरुआत ही हुई है तो यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि मई और जून के महीने में गर्मी किस स्तर की होगी। ऐसे में राजधानी दिल्ली के पास दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पारा अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही 39 डिग्री के पार हो गया है।
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार का दिन इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार के दिन दिल्ली एनसीआर में तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। वहीं दिल्ली के पालम केंद्र क्षेत्र का तापमान सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 6 से 9 अप्रैल के बीच दिल्ली में मौसम बिगड़ने की पूरी आशंका है। क्योंकि हिमालय के वेस्टर्न क्षेत्र में डिस्टरबेंस होने के कारण आंधी जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि 6 से 7 अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। वहीं 8 अप्रैल को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी की आशंका है। तापमान 1 से 2 डिग्री कम होकर 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि 10 और 11 अप्रैल को तापमान फिर 39 डिग्री पहुंचेगा।
जिस तरह से मार्च के मध्य से ही दिल्ली में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वर्ष मई जून के महीने तक गर्मी के हाल बहुत बुरा होगा। आपको बता दें कि इस वर्ष ठंड ने भी पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। दिल्ली में इस बार ओलावृष्टि हुई जोकि पहले कभी इस तरह नहीं हुई थी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



