इतने बजे तक नहीं चलेगी, होली के दिन दिल्ली मेट्रो
होली का त्यौहार बिल्कुल नजदीक आ रहा है और लोग ख़रीदारी करने के लिए बाज़ार का रुख़ भी कर रहे हैं, पर कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो देश की राजधानी दिल्ली में अपने काम के कारण इतने व्यस्त होंगे कि उन्हें होली के दिन ही खरीददारी करने का समय मिलेगा।
तो चलिए हम बताते हैं होली के दिन दिल्ली मेट्रो की स्थिति के बारे में उन लोगों को जो लोग दिल्ली में रहते हैं और होली के दिन वह दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने जा रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो में हुए हैं यह सामान्य फेरबदल –
देश में कोई भी त्यौहार पड़े, चाहे वो दीपावली हो या होली हो, उस दिन रेलवे और परिवहन निगम को किसी भी तरीके की छुट्टी नहीं मिलती है यही कारण है कि लोग अपने घरों को त्यौहार के दिन भी बड़ी आसानी से पहुंचते हैं। और इस बार दिल्ली मेट्रो के लिए भी कुछ ऐसा ही नियम देखा जा रहा है।
दरअसल होली के दिन दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने वालों की संख्या लाख के पार पहुंच जाएगी इसलिए दिल्ली में मेट्रो ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि – “होली के त्यौहार पर दिल्ली मेट्रो की सुविधाएं दोपहर 2:30 से शुरू होंगी, और उसके बाद सामान्य रूप से चालू रहेंगी।” यह बयान दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से जारी किया गया है।
इसका मतलब यह है कि 21 मार्च को होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सुविधाएं दोपहर 2:30 बजे तक बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं होंगी।
हालांकि इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी क्योंकि दिल्ली में मेट्रो का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है और 21 मार्च को दोपहर में 2:30 बजे तक मेट्रो अगर बंद रहती है तो दिल्ली की सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी।
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो की सुविधाएं सुबह 5:00 बजे से शुरू होकर रात के 11:00 बजे तक चलती है। लेकिन होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सुविधा दोपहर में 2:30 बजे से शुरू हो रही है इस दौरान यात्रियों को काफी मुसीबत का भी सामना करना पड़ सकता है।
फिलहाल दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी की गई ये सूचना लोगों के काम आ सकती है ताकि वो मेट्रो स्टेशन के चक्कर लगाने के बजाय बसों का प्रयोग करें या फिर अपने निजी साधनों का प्रयोग करके अपने गंतव्य तक पहुंचें।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

