कथित यौन उत्पीड़न मामले में संपादक को ट्रेनी ने उतारा मौत के घाट
यौन उत्पीड़न आज एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है जहां हर दिन इससे जुड़ी हुई तमाम खबरें आती रहती हैं, और अब मीडिया भी इससे अछूता नहीं रहा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे कथित यौन उत्पीड़न मामले की जिसमें एक संपादक की संलिप्तता बताई गई है और यौन उत्पीड़न से आजिज आकर ट्रेनी के द्वारा उस संपादक की हत्या भी कर दी गई।
जानिए क्या है पूरा मामला –
मुंबई की एक मासिक समाचार पत्रिका इंडिया अनबॉउंड के संपादक का नाम नित्यानंद पांडे था, जो बीते 17 मार्च से लापता थे । संपादक की सहकर्मी का नाम अंकिता मिश्रा है।
नित्यानंद पांडे लगातार अंकिता मिश्रा को यौन शोषण का शिकार बनाता रहा अंकिता के बार-बार मना करने पर भी नित्या पांडे नहीं माने और वह लगातार अंकिता मिश्रा से यौन शोषण करते रहे मामला यहां तक पहुंच गया कि अंकिता मिश्रा ने उनकी हत्या करने की साजिश रच डाली।
अंकिता मिश्रा ने प्रिंटर सतीश से मिलकर इस साजिश को अंजाम देने की पूरी प्लानिंग कर ली और एक दिन अंकिता मिश्रा ने संपादक नित्या पांडे को अपनी प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने से एक सुनसान जगह पर ले गई और वहां पर फिर उसने संपादक को मसालेदार कोल्ड्रिंक रिंग प्राइस इसके बाद संपादक बेहोश हो गया।
अंकिता मिश्रा ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि संपादक के बेहोश हो जाने के बाद अंकिता और सतीश ने मिलकर उनकी गला घोटकर हत्या कर दी और उसके बाद उन्होंने नित्यानंद पांडे की लाश को भिवंडी के सुनसान इलाके में फेंक कर फरार हो गए थे।
गौरतलब है कि इंडियन अनबॉउंड के संपादक नित्यानंद पांडे पांडे और मुंबई जिले के उन पत्रकारों में से एक हैं जिनका संबंध नौकरशाहों और कई बड़े राजनेताओं के साथ आनंद पांडे अक्सर महंगी कार से चलते थे लेकिन अंकिता के दिए गए बयान की मानें तो उसके मुताबिक यौन शोषण के कारण ही अंकिता ने प्रिंटर के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

