वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रूटCricket News Trending World Cup 2019 

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रूट क्या होगा टीम इंडिया के लिए ?

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रूट : आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में आज रविवार के दिन 38 वे मैच में इंग्लैंड और भारत की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने भिड़ेंगी| इस मैच में सबसे ज्यादा दिलचस्पी रखने वाली पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम दुआ करेंगे कि टीम इंडिया इस मैच को हर हालत में जीते| इसकी वजह है कि भारत के जीतने से बांग्लादेश और पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की सम्भावना बढ़ जाएगी|

आज रविवार को एजबेस्टन मैदान में यदि इंग्लैंड हार जाता है तो वर्ल्ड कप में उसका सफर समाप्त हो जाएगा | इंग्लैंड के हारने के साथ भारत की टीम भी सेमीफाइनल में अपनी जगह 13 अंक के साथ पक्की कर लेगी|

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रूट : पॉइंट टेबल पर नजर डालें

eng_063019103427.jpg

पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो पाकिस्तान अभी भी अंतिम चार में जाने के लिए लाइन में है क्योंकि उसने आठ मैच खेले हैं जिनमें उसे 4 में जीत और 3 में हार झेलनी पड़ी जबकि एक मैच रद्द रहा| इस हिसाब से उसके 9 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है | उसका अगला मुकाबला बांग्लादेश से है जो उसे तो हर हाल में जीतना पड़ेगा और इसके साथ ही इंग्लैंड अगर हारा और भारत की टीम जीत गई तो उसके लिए सेमीफाइनल के लिए राह आसान हो जाएगी|

भारत के लिए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रूट दम साफ- साफ है| सेमीफाइनल यानी अंतिम चार में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया और न्यूजीलैंड को एक-एक मैच जीतना आवश्यक है| भारत की टीम के तीन मैच बाकी है| जिनमें वह इंग्लैंड, बांग्लादेश श्रीलंका का सामना करेगा और यदि इनमें से उसने एक भी मैच जीत लिया तो वह सेमिफाइनल में जगह बना लेगा

भारत-पाकिस्तान मैच की उम्मीद लगाए फैंस के लिए यह बात जान लेने वाली है कि यदि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हरा दिया और पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीत ले तो यह दोनों देश सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं| इसके लिए श्रीलंका को भी कम से कम 2 मैच हारना जरूरी है|
बांग्लादेश और पाकिस्तान के अपने एक-एक मैच बचे हैं| ऐसे में बेहतर रन रेट के आधार पर ही बांग्लादेश आगे होगा|

इन तमाम समीकरणों के बीच आज संडे के मैच में भारत और इंग्लैंड के ऊपर सभी की नजरें हैं इंग्लैंड हारा तो बाहर और भारत जीता तो सेमीफाइनल में| पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही चाह रहे होंगे इंग्लैंड हारे और भारत को जीत नसीब हो|

 

गहलोत सरकार का यू-टर्न : 2017 में मारे गए पहलू खान पर दायर कर दी एफआईआर

Related posts

Leave a Comment