2022 की रणनीतिNews politics 

कांग्रेस शुरू कर रही है 2022 की रणनीति पर काम

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी को उभारने का हर प्रयास नाकाम रहा। जिसके बाद उन्होंने भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के अंदर कहीं पर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग चल रही है तो कहीं प्रियंका गांधी को आगे ले जाने की बात हो रही है। अभी की बात करें तो प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। प्रियंका गांधी जमीन पर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करना चाहती है। उसके बाद वह राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ जैसे हिंदीभाषी राज्यों में पार्टी को मजबूत करेंगे। इसी के साथ कांग्रेस ने 2022 की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

प्रियंका गांधी होंगी 2022 की रणनीति का केंद्र बिंदु

यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की हालत देखी जाए तो पिछले चुनावों में दशकों से कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर है। उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने स्वयं को सत्ता में लाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया। मगर इससे भी वह भाजपा की लहर को रोकने में कामयाब ना हो सकी। प्रियंका गांधी 2022 की रणनीति के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने नेताओं को मार्गदर्शन मंडल में शामिल किया है। इसके साथ ही युवाओं को कमान सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश में 12 महासचिव, 4 उपाध्यक्ष, 18 सलाहकार समिति के सदस्य और आठ कार्यकारी दल नियुक्त किए गए हैं।

हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की तैयारी

प्रियंका गांधी ने पिछले 1 हफ्ते के अंदर ही कम से कम साथ बैठकर कर डाली। अब वह उत्तर प्रदेश की राजनीति दिल्ली में बैठकर नहीं बल्कि लखनऊ में शीला कौल के आवास में बैठकर करेंगी। उन्होंने साफ तौर पर यह निर्देश दिया है कि अब पार्टी की मजबूती पंचायत स्तर से जिला स्तर तक और जिला स्तर से राज्य स्तर तक होनी चाहिए।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
कांग्रेस शुरू कर रही है 2022 की रणनीति पर काम
Article Name
कांग्रेस शुरू कर रही है 2022 की रणनीति पर काम
Description
लोकसभा चुनाव में हारने के बाद और पार्टी के कमजोर होने के बाद प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में 2022 की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment