क्या सच में विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच की तनातनी?
2019 के क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम की कई कमियां लगातार सामने निकल कर आ रही हैं। टीम को लेकर कई तरह की खबरें भी आ रही हैं। खबरें ऐसी भी है कि विश्वकप में टीम के अंदर ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के दो गुट बन गए थे। एक गुट रोहित शर्मा का था जो कि टीम के उप कप्तान थे। वहीं दूसरा गुट विराट कोहली का था जो कि भारतीय टीम के कप्तान का पद संभाल रहे हैं। विश्व कप के कई मैचों के दौरान इन दोनों गुटों के बीच कई फैसलों को लेकर मतभेद भी रहे। जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा सेमीफाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा को वनडे और T20 कप्तान दिए जाने की बात चल रही है। जिससे विचलित होकर विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने का फैसला लिया।
कई बातों को लेकर थे दोनों में मतभेद
एक बहुत बड़े मीडिया सोर्स ने यह दावा किया है कि विश्व कप के दौरान भारतीय टीम दो गुटों में बटी हुई थी। मोहम्मद शमी ने 4 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे ऐसे में सेमीफाइनल मैच में उनको बाहर बैठाने के कारण रोहित शर्मा का गुट नाराज चल रहा था। वहीं विश्व कप के काफी मैचों में रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर बैठाया गया जबकि वह बेहतरीन ऑलराउंडर होने के साथ-साथ टीम के लिए काफी रन बचाने में भी अपना योगदान देते हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मौका दिया गया और उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें सेमीफाइनल में खिलाया गया। अच्छी बल्लेबाजी के दम पर जडेजा ने टीम को जीत की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। रोहित शर्मा जडेजा को खिलाने के पक्ष में थे।
विराट कोहली को है कप्तानी छिन जाने का डर
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच मतभेद के साथ अब कोहली को कप्तानी से हटाए जाने की मांग भी तेजी से उठ रही है। पहले विराट को वेस्टइंडीज दौरे पर आराम देने का फैसला किया गया था। मगर बाद में कोहली ने खुद को इस दौरे पर शामिल करने की बात कही। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अपनी कप्तानी को बचाना चाहते हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



