क्रिस गेलBreaking News Featured Article Sports 

वेस्टइंडीज की जीत के बाद भी अपनी विदाई से खुश नहीं है क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और T20 मैचों में छक्कों की बरसात करने वाले क्रिस गेल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने वाले हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच विश्व कप का उनका आखिरी मैच थाय़ इसके बाद क्रिस गेल भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में अपने कुछ आखिरी मैच खेलेंगे। विश्वकप के अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज को जीत मिली। मगर वेस्टइंडीज की जीत के बाद भी यह विस्फोटक बल्लेबाज अपनी विदाई से खुश नहीं हैं। दरअसल इस विश्व कप में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह सेमीफाइनल में भी अपनी जगह नहीं पक्की कर पाए। मगर जाते-जाते वेस्टइंडीज के खाते में अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़ी जीत हाथ लग गई।

इसलिए खुश नहीं है क्रिस गेल

दरअसल विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी विश्वकप की आखिरी पारी में केवल 8 रन ही बना पाए। इसके अलावा वेस्टइंडीज का प्रदर्शन विश्व कप में इतना अच्छा नहीं कहा इसी बात को लेकर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल दुखी हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह मेरा आखरी वर्ल्ड कप होगा। मगर मेरे नजरिए से यह विश्व कप अच्छा नहीं रहा। सेमीफाइनल में जगह ना बनाने से बेहतर होता कि मैं ट्राफी उठाता। मगर ऐसा नहीं हो पाया उन्होंने कहा कि जिंदगी चलती रहती है। मैं इस समय क्या महसूस कर रहा हूं वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरा अगला लक्ष्य भारत के खिलाफ कुछ मैच खेलना और फिर सीपीएल और कनाडा में कुछ T20 मैच खेलना है। उन्होंने कहा कि शाई होप, जेसन होल्डर और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों के होने के कारण वेस्टइंडीज का भविष्य उज्जवल दिख रहा है।

आईसीसी ने भी दिया ट्रिब्यूट

अफगानिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की जीत के बाद आईसीसी ने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के विश्वकप सफर में लगाए गए छक्कों को लेकर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने विश्व कप में क्रिस गेल के द्वारा लगाए गए 49 छक्कों को दिखाया है। दरअसल विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल है 5 वर्ल्ड कप खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 49 छक्के मारे हैं।

Summary
वेस्टइंडीज की जीत के बाद भी अपनी विदाई से खुश नहीं है क्रिस गेल
Article Name
वेस्टइंडीज की जीत के बाद भी अपनी विदाई से खुश नहीं है क्रिस गेल
Description
विश्व कप 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में मिली वेस्टइंडीज की जीत के बाद भी विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल खुश नहीं हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment