देशभर में अब पड़ने लगी ठंड, गलन के साथ लोगो को ठिठुरन का हो रहा एहसास, पढ़िये
देशभर में अब देखा जाए तो कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा है। जिससे लोग भी अब गर्म कपड़े पहनने लगे है। जहां अब लोगों को गलन के साथ ठिठुरन का अहसास हो रहा है। जिससे लगतार बर्फबारी से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिसंबर का महीना है और वो भी आखिरी समय में ऐसे में अब कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी ही। जो एक तरह से देशभर में देखा जाएं तो यह साधारण सी बात है।
कई जगह देखने को मिल रहा कोहरा
वहीं, इधर बात राजस्थान की करें तो यहां उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान में गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। कई जगहों पर कोहरा भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, राजस्थान में अभी तक पूरे तरीके से कड़ाके की ठंड का लोगों को इंतजार है। वहीं चूरू में सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री रहा। जिससे ऐसे में सर्तकता बरतने की जरूरत है।
यहां जारी किया गया अलर्ट
इधर उत्तर भारत में कोहरे का असर अब दिखने लगा है। मौसम विभाग की ओर से जारी की की गई जानकारी के अनुसार पंजाब में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में कोहरा छाया रह सकता है। जहां लोगो को सावधानी रखने की जरूरत है। जिससे ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ो का इस्तेमाल जरूरी है। जिससे आप ठंड से बचे रहेंगे।

