News 

22 लाख से ऊपर हुई दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या, 1.54 लाख की मौत, जानें- किस देश में कितनी मौत?

दुनिया भर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलते ही जा रहा है और यह इस कदर हावी हो चुका है कि अब तक 22 लाख से भी ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और तकरीबन 1 लाख 50 हज़ार से भी ज्यादा लोग इसकी वजह से काल के गाल में समा चुके हैं। चीन से शुरू होते हुए इस वायरस ने पहले इटली में प्रचंड तांडव मचाया जिसकी वजह से अब तक यहाँ 22 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं जबकि स्पेन में कोरोना वायरस की वजह से 20 हजार लोग मर चुके हैं।

कोरोना ने ख़राब की अमेरिका की हालत

फिलहाल आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस वक्त कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में देखने को मिल रहा है जहां पर इससे संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा 7 लाख से पार हो चुका है। जबकि 35 हजार से भी अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि इस महामारी ने न्यूयॉर्क को अपना केंद्र बनाकर पूरे अमेरिका में भयानक तबाही मचाई हुई है और अकेले न्यूयॉर्क में 14 हजार से अधिक लोग इसकी वजह से मौत के मुंह में समा चुके हैं।

हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने देशवासियों को सकारात्मक संदेश देते हुए बताया कि अब तक अमेरिका ने 37 लाख से अधिक लोगों की जांच की है और यह किसी भी देश द्वारा किये गए जांच में सबसे ज्यादा संख्या है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे मजबूत, उन्नत और सटीक जांच व्यवस्था है जिसके बदौलत हो इस महामारी के संकट से जल्द ही उबर जाएगा।

LOCKDOWN 2.0 : जानिये जब 30 अप्रैल तक बढ़ना था लॉकडाउन तो 3 मई क्यों रखी मोदी सरकार ने तारीख

दुनियाभर में कोरोना मरीजों का हाल

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,481 पहुंची, जबकि 143 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य 1,832 मरीज स्वस्थ हो गए।

इटली में करीब 22,745 लोगों की मौत, वहीं स्पेन में मरने वालों की संख्या 20 हज़ार के पार पहुंची चुकी है।

अमरीका में 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, मरने वालों की संख्या 36,800 से पार हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना के मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंची जबकि कोविड-19 से कुल मृतकों की संख्या 14,576 हो गयी है।

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 14000 से पार हो चुकी है जबकि इससे अभी तक कुल 480 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

Leave a Comment