राहुल गांधी के डेढ़ फीट वाले आलू पर सीएम योगी का तंज
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आज लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजा दिया है। भारतीय जनता पार्टी आने वाले दो-तीन दिनों में एक के बाद एक कई चुनावी महारैली करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने राहुल गांधी के डेढ़ फीट वाली आलू पर तंज कसते हुए सहारनपुर की चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। सीएम योगी ने राहुल गांधी के उस डेढ़ फीट वाली आलू पर तंज कसा है जिसके कारण राहुल गांधी खूब चर्चा का विषय बने हुए थे।
सीएम योगी ने ली राहुल गांधी पर चुटकी –
भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 2014 लोकसभा चुनाव की रणनीति को अपनाते हुए उत्तर प्रदेश से ही चुनावी प्रचार शुरू किया है। सहारनपुर से आज चुनावी जनसभा शुरू करने के साथ सीएम योगी ने जन सभा को संबोधन करने के दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उनके द्वारा दिए गए बयान पर भी चुटकी ली।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि –
“मैं नामदारों के कुलदीपक की एक बात को सुन रहा था, वह कह रहे थे कि गन्ना का पेड़ नहीं लगाए ? उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो डेढ़ फीट का आलू लगवा देगी। जैसे आम का फल आता है, उन्हें लगा आलू का भी आता होगा।”
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने एक जन सभा को संबोधन के दौरान डेढ़ फीट आलू वाला बयान दिया था। जिस को आड़े हाथों लेते हुए सीएम योगी ने सहारनपुर की जनसभा में राहुल गांधी के इस बयान पर चुटकी ली हालांकि अभी तक सीएम योगी के इस बयान के बारे में कांग्रेस की ओर से कोई भी पलटवार नहीं किया गया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Description
भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने राहुल गांधी के डेढ़ फीट वाली आलू पर तंज कसते हुए सहारनपुर की चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। सीएम योगी ने राहुल गांधी के उस डेढ़ फीट वाली आलू पर तंज कसा है जिसके कारण राहुल गांधी खूब चर्चा का विषय बने हुए थे।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo

