स्वच्छ भारत अभियान की सफलता कैसे सुनिश्चित हो?
स्वच्छ भारत

“स्वच्छ भारत” की बात करने से पहले अगर हम देश में चौतरफा नज़र घुमाएं तो हम देखते हैं कि आज हम चाँद पर पहुँच चुके हैं । टेक्नॉलजी में कहीं पीछे नहीँ हैं। हमारे यहाँ विश्व में सबसे ज्यादा फ़िल्मे बनती हैं। भारत कई मामलों में विश्व के विकसित देशों को टक्कर दे रहा है।
इन सभी तथ्यों के बीच आज भी जहाँ भारत को ना सिर्फ सर झुकाना पड़ता है बल्कि शर्मिन्दा भी होना पड़ता है वो है गंदगी। अस्वच्छ खान पान से होने वाली बीमारियों जैसे टाइफोय्ड आदि से मरने वालों की संख्या में दक्षिण एसियाई देशों का प्रतिशत अधिक है।
लेकिन सवाल यह है की इस समस्या के समाधान को प्रभावी कैसे बनाया जाए? और उससे भी महत्वपूर्ण प्रश्न समय कितना लगेगा ?


