अमेजॉन पर केस , हरमंदिर साहिब का किया अपमान
अमेजॉन डिजिटल मार्केटिंग का एक ऐसा पोर्टल है जहां पर आपको घर बैठे बैठे आप की आवश्यकता की वस्तुएं आपको आसानी से मिल जाती है । हाल ही में अमेजॉन पर केस किया गया है । हरमंदिर साहिब की तस्वीर लगे हुए प पायदान और आदि इसी प्रकार के वस्तुओं को बेचे जाने पर अमेजॉन पर केस चलाया गया है । यह केस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने अमेजॉन पर जो कि ई कॉमर्स वेबसाइट है , इसके खिलाफ केस दर्ज किया है ।
अमेजॉन पर केस , हरमंदिर साहिब का किया अपमान
एसजीपीसी के मुख्य सेक्रेटरी डॉ रूप सिंह ने अमेजॉन पर केस के मामले में बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव से अमेजॉन के खिलाफ शिकायत की थी और इसी शिकायत के आधार पर अमेजॉन पर केस दर्ज किया गया है । एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ रूप सिंह ने बताया कि अमेजॉन कंपनी को इस मामले में कानूनी नोटिस भी जारी कर दिया गया है ।
इस कानूनी नोटिस में यह कहा गया है कि अमेजॉन अपनी आधिकारिक वेबसाइट से इस प्रकार के विवादित उत्पादों को हटाए और सिख समुदाय से माफी मांगे । अगर अमेजॉन कानूनी नोटिस मिलने के पश्चात इस तरह के कार्य को नहीं करता और इस नोटिस पर किसी भी प्रकार की कोई गंभीरता नहीं दिखाता है तो अमेजॉन कंपनी के खिलाफ अपराधिक और सिविल कार्यवाही की जाएगी ।
अमेजॉन पर केस के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी लिखा पत्र
अमेजॉन पर केस के मामले को लेकर डॉ रूप सिंह ने बताया कि अमेजॉन एक विदेशी कंपनी है । अमेजॉन पर केस करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्होंने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पत्र लिखा है । डॉ रूप सिंह ने बताया कि उन्होंने पत्र में लिखा है कि श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर का गलत प्रयोग अमेजन के द्वारा किया जा रहा है जो कि दुनिया के किसी भी कोने में बैठा हुआ कोई भी सिख चाहे वह गरीब हो चाहे अमीर और किसी भी प्रकार से हरमिंदर साहिब की बेज्जती को सहन नहीं कर सकता है ।
इसके लिए भारत के विदेश मंत्रालय को चाहिए कि वह इस प्रकार के कंपनियों पर नजर रखें ताकि व्यापार के बहाने कोई भी कंपनी चाहे वो देसी हो या विदेशी हो देशवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना कर सके ।
देश भर से जुडी हुई, खेल जगत, क्रिकेट और IPL से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर




