मध्य प्रदेश में कर्ज माफीBreaking News Featured Article News Trending हिन्दी लेख 

मध्य प्रदेश में कर्ज माफी, हरियाणा हुआ परेशान – हल खोजने में जुटी सरकार

हाल ही में हुए विधानसभा में जबरदस्त जीत के बाद कांग्रेस सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश में कर्ज माफी का खेल खेल दिया गया है ।  मध्य प्रदेश में कर्ज माफी होने की वजह से हरियाणा सरकार काफी परेशान हो गई है । इसके साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी ऐलान कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ऐसे मुद्दों पर अपना ध्यान रखेगी जो कि सीधे तौर पर किसानों से जुड़ते हुए हैं ।  इसमें कर्ज माफी के मसले को प्रमुखता दी गई है ।  अतः लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सरकार का पूरी तरह से फोकस किसानों पर होगा और खासकर कर्जमाफी पर होगा ।

मध्य प्रदेश में कर्ज माफी, हरियाणा हुआ परेशान – हल खोजने में जुटी सरकार

मध्य प्रदेश में कर्ज माफी के पश्चात भाजपा शासित सरकार  ने अपने  किसानों से भी वायदा कर दिया है । उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो किसानों के पूरे के पूरे कर्ज माफ कर दिए जाएंगे । इसके साथ ही हरियाणा में भी भाजपा की मनोहर खट्टर की सरकार कांग्रेस के इस दाँव का तोड़ खोजने में पूरी तरीके से जुट गई है ।

मध्य प्रदेश में कर्ज माफी

इसके लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने इस मामले को संभालते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जो सरकार से किसान से वादा किया है । उसका परीक्षण और अवलोकन शुरू कर दिया गया है कि इस तथ्य में कितनी सत्यता है और कितनी सत्यता नहीं है ।  मध्य प्रदेश में कर्ज माफी के पश्चात उन्होंने एक ट्वीट भी  किया है ।  जिसमें उन्होंने बताया कि कांग्रेस के द्वारा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी को लेकर सरकार के द्वारा किसानों को धोखा और छलावा दिया गया है ।

मध्य प्रदेश में कर्ज माफी को लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया

हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि  हरियाणा के किसानों को और जगह के किसानों से काफी सुविधाएं मिले हुए हैं । हरियाणा के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ और इसके अतिरिक्त भावांतर भरपाई योजना , सिंचाई योजना ,  कृषि योजना जो कि केवल और केवल किसानों के लिए हैं  । उनका लाभ हरियाणा किसानों को मिल रहा है इसके साथ ही हरियाणा सरकार किसानों के लिए इन योजनाओं की सब्सिडी भी बढ़ाने पर विचार कर रही है ।

 

 

देश भर से जुडी हुई, खेल जगत, क्रिकेट और IPL से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
मध्य प्रदेश में कर्ज माफी, हरियाणा हुआ परेशान - हल खोजने में जुटी सरकार
Article Name
मध्य प्रदेश में कर्ज माफी, हरियाणा हुआ परेशान - हल खोजने में जुटी सरकार
Description
मध्य प्रदेश में कर्ज माफी के पश्चात हरियाणा सरकार ने अपने किसानों से भी वायदा कर दिया है अगर वो सत्ता में आते है तो किसानों के पूरे कर्ज माफ कर दिए जाएंगे
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment