जसप्रीतCricket Featured Article Sports 

जसप्रीत बुमराह की एक लापरवाही विश्व कप से पहले ही खत्म कर सकती है उनका करियर

जसप्रीत बुमराह की गिनती इस समय भारत के सबसे चुनिंदा गेंदबाजों में होती है। उनकी यार्कर लेंथ की बाल से बड़े बड़े बल्लेबाज डरते हैं। मगर इस समय जसप्रीत बुमराह एक बुरे दौर से गुजर रहे हैं। विश्व कप 2019 आने वाला है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह इस समय चोटिल हैं और उनका चोटिल होना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि जसप्रीत बुमराह भारत के मुख्य गेंदबाज माने जाते हैं। जसप्रीत बुमराह भारत के लिए कितने अहम हैं इस बात का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने साल 2018 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा 78 विकेट हासिल किए थे।

बुधवार को जब जसप्रीत बुमराह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाजी करने उतरे तो उनको देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गए क्योंकि जसप्रीत बुमराह की आंख सूजी हुई थी और उनकी आंख के नीचे एक काला निशान भी था। दरअसल मुंबई इंडियंस टीम के अभ्यास के दौरान उनको आंख में चोट लग गई थी। जिस कारण उनकी आंख में सूजन आ गई।

इसके पहले भी मुंबई के ही वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में जो मैच खेला गया था उसमें भी बुमराह को कंधे पर चोट आई थी। जिसके कारण वह मैदान से बाहर चले गए थे और बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं उतरे थे। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी जिस कारण वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरे। मगर उनकी हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उनको आराम की जरूरत है।

बुमराह का इस तरह लगातार चोटिल होना और चोटिल होने के बाद भी आईपीएल के मैचों में खेलने के लिए उतरना भारतीय टीम के लिए विश्व कप से पहले एक बड़ा खतरा हो सकता है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट भी बुमराह की चोट से लगातार परेशान है। बुमराह की इन परिस्थितियों में एक भी गलती उनके करियर को खतरे में डाल सकती है। अब आगे देखना यह है कि टीम मैनेजमेंट उनकी चोट को देखकर क्या फैसला लेता है।

Summary
Description
इस समय जसप्रीत बुमराह एक बुरे दौर से गुजर रहे हैं। विश्व कप 2019 आने वाला है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह इस समय चोटिल हैं और उनका चोटिल होना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment