Bollywood Entertainment Featured Article 

जैकलीन की हमशक्ल को बॉलीवुड में काम दे सकते है ‘सलमान खान’

दोस्तों, सलमान खान अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते हैं और अपने दिलफेंक किस्म की आशिकी के लिए। चाहे वह ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक क्यों ना हो! ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद, उन्होंने उनके जैसी यानी कि ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस को बॉलीवुड में काम आया था। इसके कुछ समय बाद जब उनका कैटरीना कैफ ब्रेकअप से हुआ तो ब्रेकअप की खबरों के बीच सलमान खान ने, उनके जैसी दिखने वाली जरीन खान को लांच किया था। हालांकि इन चारों में से कोई भी इस समय सलमान भाई के साथ नहीं है।

लेकिन फिलहाल, एक तस्वीर जो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। वो ये है की अब सलमान खान जैकलीन फर्नांडिस की हमशक्ल के साथ फोटो खिंचवा कर सुर्खियों में आ रहे हैं।

बताते चलें कि हॉलीवुड अभिनेत्री ‘अमांडा सरनी’ हूबहू बॉलीवुड की हॉट गर्ल जैकलीन फर्नांडिस की तरह लगती है। तो फिर जैकलिन ने भी अपनी हमशक्ल अमांडा को भारत आने का न्योता दे डाला। अमांडा ने भी इस रिक्वेस्ट को स्वीकार किया और मुंबई आ पहुंची। सोशल मीडिया पर भाईजान, अमांडा और जैकलिन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर जैकलिन ने अपनी और अमांडा की एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने एक मैसेज भी लिखा था अमांडा मुझे लगता है की अब समय आ गया है, आप मुझसे मुंबई आकर मिले। इसके कुछ समय बाद अमांडा ने भी एक फोटो शेयर की जिसमें वह हवाई जहाज में दिखाई दे रही थी, उसके कुछ समय बाद उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Related posts

Leave a Comment