वर्ष 2023 में ये चीज लाएं घर, मां लक्ष्मी का बना रहेगा आर्शीवाद, जानियें कैसे
वर्ष 2022 की बात करें तो अब खत्म होने वाला है और नया साल 2023 बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। जहां ऐसे में हर व्यक्ति यह चाहता है कि आने वाला वर्ष 2023 उसके और उसके परिवार के लिए बहुत शुभ रहे। पिछले वर्ष में जो परेशानियां थीं। वे सभी नए वर्ष में दूर हो जाएं और पूरा वर्ष हंसी खुशी से बीते।
खुशिहाली का बना रहता है वातावरण
वहीं, वास्तु शास्त्र में बहुत सी समस्याओं के उपाय भी बताए गए हैं। हालांकि, वास्तु के अनुसार, नए साल पर किए गए छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन में खुशियों की बहार ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार, नए वर्ष में कुछ चीजों को घर में रखने से सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहता है। आइये जानते हैं कि साल की शुरुआत में घर पर किन चीजों को लाना शुभ माना गया है।
मोर पंख होती है शुभ
जानकारी के लिए बता दें कि ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में मोरपंख का विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार, नए साल पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर पर मोरपंख ले आएं। भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि नए वर्ष में मोर पंख को घर में लाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और व्यक्ति को धन हानि नहीं होती। साथ ही माना जाता है कि घर में मोरपंख रखने से घर में अद्भुत और चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में आप भी वर्ष 2023 की शुरुआत में मोरपंख ले आएं।

