बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी
अभी पिछले महीने 25 फरवरी को आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में रिलीज की गई। जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। आपको बता दें कि फिल्म ने करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचा दिया है।
इस कहानी पर आधारित है फिल्म
जहां इस फिल्म में आलिया ने गंगूबाई का किरदार निभाती हुई नजर आई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि 1960 के दशक में मुंबई के रेड-लाइट इलाके कमाठीपुरा की शक्तिशाली महिलाओं में से एक थी। फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने ट्विटर पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े साझा करते हुए लिखा, ” एक बार फिर वह हमारे दिलों और बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं… फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ देखने के लिए टिकट खरीदें…। ”
आलिया ने साझा की तस्वीर
हालांकि, आलिया भट्ट ने भी फिल्म के 100 करोड़ रुपये की कमाई करने का जश्न मनाते हुए एक रेस्तरां से तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और लिखा कि ”आप सभी का इतने प्यार के लिए शुक्रिया।” फिल्म में विजय राज, सीमा पाहवा और शांतनु माहेश्वरी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। वहीं, अभिनेता अजय देवगन भी इसमें अतिथि भूमिका यानी करीम लाला के रूप में नजर आए है।

