health 

ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है, प्याज का उपयोग

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं! प्याज के बारे में। जिसे हम खाने में सलाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इससे हमारा स्वास्थ्य बहुत ही बेहतर रहता है। इसे हम सैंडविच में, पिज़्ज़ा में हैं डालकर बड़े चाव से खाते हैं। यह ना सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ा देता है बल्कि इसके कई सारे उपयोग भी है। फूड एक्सपर्ट्स की माने तो प्याज, यौन दुर्बलता को भी दूर करने में बहुत ही उपयोगी है। यौन शक्ति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्याज एक बहुत ही सस्ता और सुलभ विकल्प है

तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, प्याज़ के ऐसे ही कुछ उपयोगी गुणों के बारे में जो आपको कई सारी गंभीर समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। इसमें कुछ महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जैसे कि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, कैल्शियम, फाइबर, फास्फोरस।
तीन चम्मच प्याज के रस को एक चम्मच शहद में मिलाकर लेने से यह आपको मासिक धर्म की अनियमितता से और उससे होने वाले दर्द से बचाता है। गर्मियों के मौसम में इसे खाने से आपको कभी लू नहीं लगेगी।

प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है। इसके तीन-चार चम्मच रस में घी मिलाकर पीने से शरीर को स्फुर्ति मिलती है और शरीर मजबूत बनता है। प्याज के रस में चीनी मिलाकर खाली पेट लेने से पथरी जैसे रोग का भी उपचार किया जा सकता है।

कच्चा प्याज़ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इसमें मिथाइल सल्फाइड और अमीनो एसिड होता है। जिसकी वजह से यह कॉलेस्ट्रोल को भी काबू में रखता है और दिलों की बीमारियों से बचाता है। रोजाना प्याज खाने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है। अगर आपकी नाक से खून बह रहा हो तो कच्चा प्याज काट कर सूंघ लीजिए।

प्याज में मौजूद रेशे, पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद रहते हैं। अगर आपको कब्ज की शिकायत हो रही है तो कच्चा प्याज खाना शुरू कर दे।यदि आपको सर्दी, कफ और गले में खराश रहती है तो ताज़ा प्याज के रस में गुड़ और शहद मिलाकर पीने से यह समस्या दूर हो जाती है।

Related posts

Leave a Comment