पाकिस्तानी विदेश मंत्री का दावा, भारत हम पर हमला करने वाला है
पाकिस्तान विश्व का एक ऐसा देश है जो आतंकवाद को पालता है और उसे पूरे विश्व में फैलाने का काम करता है। काफी प्रयासों के बाद भी पाकिस्तान ने अपने यहां आतंकवाद की फैक्ट्री बंद नहीं की। ऐसे में भारत के सख्त रुख अपनाने के बाद पाकिस्तान को उसकी नानी याद आ गई। जब से भारत ने बाला कोट की एयर स्ट्राइक की है तब से पाकिस्तान के ऊपर भारत का खौफ साफ देखा जा सकता है। इसी के चलते पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों की मौजूदगी में यह दावा किया कि भारत जल्दी ही पाकिस्तान पर आक्रमण करने वाला है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह बात पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक प्रेस वार्ता के दौरान तब कही जब वहां पर संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत यह हमला 16 से 20 अप्रैल के बीच कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सरकार और इमरान खान या नहीं चाहते कि भारत पाकिस्तान पर हमला करे।
पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक पर प्रश्न उठाते हुए शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक की तो उस समय पूरा विश्व समुदाय चुप था। सभी इस बात को जानते हैं कि भारत ने ऐसा करके संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन किया है। मगर इसके बावजूद पाकिस्तान के ऊपर हमला होने पर दुनिया के सभी देश चुप रहे। ऐसा क्यों हुआ ?
पाकिस्तान ने कहा कि अगर विश्व शांति देखना चाहता है तो उसे पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह की गई कार्यवाही पर अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ेगी। पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में बहुत गिरावट आई है और भारत पाकिस्तान संबंध ने नया मोड़ लिया है। विश्व को चाहिए कि वह कश्मीर के लोगों के लिए और कश्मीरियों के लिए आवाज़ उठाएं। महमूद कुरैशी ने यह भी कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत पाकिस्तान को एलओसी पर उकसाता रहता है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



