Bollywood Entertainment Featured Article 

तो इस कारण के चलते कार्तिक आर्यन ने छोड़ी, जैकलिन की फिल्म

दोस्तों, कार्तिक आर्यन को अगर बॉलीवुड का नया चॉकलेटी बॉय कहा जाए तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। और वैसे भी इस समय उनका कैरियर ग्राफ चरम सीमा पर है। यह कहना गलत नहीं होगा की उनकी पिछली फिल्म लुका-छुपी ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया है। इसके अलावा आए दिन सोशल मीडिया पर यूट्यूब पर उनकी तस्वीरें सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ वायरल होती रहती हैं।
कभी उनका नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है तो कभी अनन्या पांडे के साथ। जिसमें वो अभी सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म लव आज कल के दूसरे पार्ट में काम कर रहे हैं।

लेकिन ऐसा क्या हुआ की कार्तिक ने जैकलिन के साथ काम करने से मना कर दिया। आइए जानते हैं, दरअसल साल 2016 में आई साउथ की फिल्म किरिक पार्टी की रीमेक का ऐलान हुए लगभग 6 महीने हो चुके हैं। लेकिन इसकी शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो कार्तिक ने कुछ क्रिएटिव डिफरेंस के चलते, फिल्म से अपना नाम वापस लेने की योजना बनाई। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे अभिषेक जैन!

क्योंकि फिल्म साउथ की थी तो फिल्म की स्क्रिप्ट दोबारा लिखे जाने पर भी जोर दिया जा रहा था। ताकि वह हिंदी ऑडियंस से भी आसानी से कनेक्ट हो सके। कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म को जब हिंदी में लिखा गया तो उसके सींस वैसे नहीं आए जैसे ओरिजिनल फिल्म में थे। जिसके चलते कार्तिक आर्यन नाराज हो गए और उन्होंने फिल्म में से अपना नाम वापस ले लिया। डायरेक्टर्स और फिल्म मेकर्स अब इस फिल्म के लिए एक दूसरे चेहरे की तलाश कर रहे हैं।
हमारे द्वारा दी गयी जाकारी आपको कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर ज़रूर भेजे।

Related posts

Leave a Comment