बीजेपी विधायक की बेटी ने की दलित युवक से शादी, मचा बवाल
प्यार ना तो उम्र देखता है ना तो जात पात। ऐसी कई घटनाएं हमारे सामने समय समय पर आती रहती हैं। हमारे समाज के कई ऐसे युवा होते हैं जो कि दुनिया समाज को नजरअंदाज कर किसी भी कीमत पर अपने प्यार को पाने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश से सामने आई है। जब उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक क्षेत्र से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने एक दलित युवक से शादी कर ली। शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने कहा है कि उसे और उसके पति को अपने पिता से जान का खतरा है। यदि वह और उसके पति उसके पिता के हाथ लग गया तो वह उन्हें जान से मार देंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
दरअसल बिथरी चैनपुर से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने 4 जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ एक दलित युवक अजितेश कुमार से शादी कर ली। शादी के बाद से ही दोनों घर से गायब हैं। साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही है कि उसे अपने पिता राजेश मिश्रा से ही जान का खतरा है। शादी के बाद उसके पिता ने उसके पीछे कई आदमियों को लगा दिया है। इसमें वह बरेली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाती हुई दिखाई पड़ रही हैं। उसका कहना है कि यदि उनके सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया गया तो उसके पिता उसे और उसके पति को जान से मार देंगे। दलित युवक अजितेश कुमार फरीदपुर विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

साक्षी के पति अजितेश ने भी कहा कि वह लोग पूरी तरह से हमारी जान लेने पर तुले हुए हैं। हम चाहते हैं कि किसी भी तरह से बस हमारी जान बच जाए। हालांकि बरेली पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



